घर की इस दिशा में स्थापित करें कामधेनु गाय की मूर्ति, परिवार में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण होता है वही घर का वास्तु सही होता है तो व्यक्ति को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है लेकिन अगर घर में कोई वास्तुदोष हो तो व्यक्ति के जीवन से समस्याएं कम होने का नाम नहीं लेती हैं घर में रखी हर एक चीज़ का संबंध वास्तुशास्त्र से माना गया है
अधिकतर लोग अपने घर को सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए कई तरह की सजावटी चीजों का प्रयोग करते हैं लेकिन इन सभी वस्तुओं को घर में रखने से पहले वास्तु का ध्यान रखना जरूरी होता है ऐसे में अगर आप अपने घर में कामधेनु गाय को रखने का मन बना रह है तो इससे जुड़े कुछ वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कामधेनु गाय को घर में स्थापित करने की सही दिशा और स्थान के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए वास्तु से जुड़े नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है इसे वास्तु अनुसार अगर लगाया जाए तो अन्न, धन और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है साथ ही साथ घर परिवार में भी खुशहाली का माहौल रहता है अगर आपके घर में भी कामधेनु गाय की प्रतिमा है या भी आप घर में इसे लाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि कामधेनु गाय को हमेशा ही घर के ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए

इस दिशा में देवी देवताओं का वास माना गया है ऐसे में इस दिशा में कामधेनु गाय की प्रतिमा लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सकारात्मकता भी बनी रहती है। कामधेनु गाय को घर के पूजन स्थल यानी की पूजा घर में भी स्थापित किया जा सकता है इस मूर्ति को घर में प्रवेश द्वार पर भी आप लगा सकते हैं इससे घर में सुख शांति हमेशा बनी रहती और नकारात्मकता भी प्रवेश नहीं करती है। अगर आप कामधेनु की प्रतिमा नहीं खरीद पा रहे हैं तो इसकी तस्वीर को भी घर में लगाया जा सकता है ऐसा करने से मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और देवी सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है।


