ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र में पेड़ पौधो को विशेष महत्व दिया गया है वास्तु अनुसार बहुत से पेड़ पौधों को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है वास्तु को मानने वाले लोग कोई भी काम इसके मुताबिक ही करते हैं वैसे ही आज केले के पेड़ से जुड़े कुछ वास्तुटिप्स हम आपको बताने जा रहे है

केले के पौधे को लगाने से घर में उन्नति और सुख शांति का वास होता है इसलिए लोग दिशा को ध्यान में रखते हुए ही पेड़ पौधों को लगाते हैं वास्तुशास्त्र में केले के पौधे को भगवान श्री विष्णु का प्रतीक माना जाता है आप भी केले के पौधे को घर में लगाने जा रहे है तो इन वास्तुटिप्स का ध्यान जरूर रखें, तो आइए जानते हैं।

आपको बता दें कि हर गुरुवार के दिन केले के पौधे पर हल्दी चढ़ाएं इससे घर के लोगों की उन्नति होगी और सुख समृद्धि भी बनी रहेगी साथ ही रात को इस पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं इससे भगवान श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा आपके घर पर बनी रहेगी। ऐसी मान्यता है कि तुलसी और केले का पौधा दोनों ही भगवान श्री विष्णु को बेहद प्रिय है इसलिए अगर आप केले के पेड़ के पास तुलसी का पौधा लगाते हैं तो भगवान श्री विष्णु की कृपा आपके परिवार पर बनी रहेगी। घर के आगे कभी भी केले का पौधा नहीं लगाना चाहिए इसको हमेशा घर के पिछले हिस्से में ही लगाएं वास्तुदोष से बचने के लिए केले के पौधे के आसपास सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए।
इन जगहों पर कभी न लगाएं केले का पौधा—
आपको बता दें कि पेड़ में लगे सूखे पड़ने वाले पत्ते तुरंत ही हटा देना चाहिए। केले के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए यह सही नहीं माना जाता हैं। घर के मुख्य दरवाजे पर भी केले का पौधा नहीं लगाना चाहिए भगवान को अर्पित किया हुआ जल कभी भी पौधे में नहीं डालना चाहिए यह शुभ नहीं माना जाता हैं।


