Samachar Nama
×

Aaj Ka Panchang : आज तुलसीदास जयंती पर जानिए 31 जुलाई 2025 के शुभ‑मुहूर्त और राहुकाल का समय, साथ ही किस राशि को मिलेगा लाभ

Aaj Ka Panchang : आज तुलसीदास जयंती पर जानिए 31 जुलाई 2025 के शुभ‑मुहूर्त और राहुकाल का समय, साथ ही किस राशि को मिलेगा लाभ

राष्ट्रीय मिति श्रावण 09, शक संवत् 1947, श्रावण शुक्ल, सप्तमी, गुरुवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 16, सफर 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 जुलाई 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सप्तमी तिथि अगले दिन प्रातः 04:59 बजे तक, उसके बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ होती है।चित्रा नक्षत्र रात्रि 12:42 तक उपरांत स्वाति नक्षत्र प्रारम्भ। साध्‍य योग अगले दिन प्रातः 04:32 तक, तदनंतर शुभ योग प्रारम्भ। गर करण अपराह्न 03:51 तक तदुपरांत विष्टि करण का प्रारम्भ। चंद्रमा सुबह 11:15 बजे कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेगा.

आज के व्रत-त्योहार तुलसीदास जयंती, शीतला सप्तमी।
सूर्योदय समय 31 जुलाई 2025: प्रातः 5:41 बजे।
सूर्यास्त समय 31 जुलाई 2025: सायं 7:13 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त 31 जुलाई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:18 बजे से प्रातः 5 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:42 बजे से 3:37 बजे तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12:07 बजे से 12:49 बजे तक। गोधूलि काल सायं 7:13 बजे से सायं 7:34 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 31 जुलाई 2025:
राहु काल दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक। गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक। यमगंड सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक। अमृत काल प्रातः 5:42 बजे से 7:23 बजे तक। दुर्मुहूर्त काल प्रातः 10:12 बजे से प्रातः 11:06 बजे तक है।आज का उपाय: आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

Share this story

Tags