aaj Ka Rashifal 25 September 2026:अनंत चतुर्दशी पर बनेंगे खास योग, इन 4 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ
आज 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है. आज पावन अनंत चतुर्दशी है. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी तिथि रात 11:07 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी.
आज सुबह 11:22 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा. चंद्रमा आज पूरे दिन कुंभ राशि में रहेंगे. इस दौरान चंद्रमा और राहु की स्थिति के कारण ग्रहण दोष का प्रभाव भी माना जा रहा है.
आज बन रहे हैं कई शुभ योग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज बुधादित्य योग, पारिजात योग और शूल योग का संयोग बन रहा है. वहीं कुछ राशियों के लिए मालव्य और भद्र योग का प्रभाव भी रहेगा. इन योगों का असर कारोबार, नौकरी और आर्थिक मामलों पर देखने को मिल सकता है.
इन 4 राशियों के लिए खास है आज का दिन
वृषभ, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी माना जा रहा है. कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर और आर्थिक लाभ मिल सकता है. सरकारी टेंडर या बड़े कारोबारी सौदों से जुड़े कामों में प्रगति के संकेत हैं.
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के साथ करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं. लंबे समय से अटके कुछ काम भी पूरे होने की उम्मीद है.
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने और अनंत सूत्र धारण करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
नोट: राशियों पर ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से जुड़े ये पूर्वानुमान ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं.

