Samachar Nama
×

आज है साल की आखिरी दुर्गा अष्टमी, देवी मां को प्रसन्न करने का बन रहा विशेष संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

December 2021 last durga ashtami of the year 2021 gajakesari yoga in aquarius know shubh muhurat today

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आज यानी 11 दिसंबर ​2021 दिन शनिवार को साल की आखिरी दुर्गाष्टमी मनाई जा रही हैं इस दिन कुंभ राशि में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा हैं इस दिन देवी मां की पूजा का विशेष संयोग भी बना हैं माता के भक्तों के लिए शनिवार का दिन खास हैं इस दिन देवी मां दुर्गा की विशेष पूजा आराधना की जाती हैं शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना गया हैं

December 2021 last durga ashtami of the year 2021 gajakesari yoga in aquarius know shubh muhurat today

मान्यता है कि देवी मां की पूजा करने से सभी तरह के दुखों का नाश होता हैं देवी मां दुर्गा की पूजा जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने में सहायक मानी जाती हैं। हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार हर मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती हैं मासिक दुर्गाष्टमी को दुर्गाष्टमी, मास दुर्गाष्टमी और महाष्टमी के नाम से जानते हैं तो आज हम आपको दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त और विधि बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।  

December 2021 last durga ashtami of the year 2021 gajakesari yoga in aquarius know shubh muhurat today

जानिए मासिक दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त—
मासिक दुर्गाष्टमी का आरम्भ- 10 दिसंबर 2021 शनिवार को शाम 7 बजकर 9 मिनट से.
मासिक दुर्गाष्टमी की समाप्ति- 11 दिसंबर 2022 रविवार को शाम 7 बजकर 12 मिनट तक.

December 2021 last durga ashtami of the year 2021 gajakesari yoga in aquarius know shubh muhurat today

जानिए पूजन विधि—
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद सबसे पहले लाल रंग का वस्त्र पहनकर और लाल रंग का तिलक लगाकर तांबे के पात्र से सूर्यदेव को जल देना चाहिए इसके बाद माता की मूर्ति चन्दन की चौकी पर रखना चाहिए। इसके बाद देवी मां की मूर्ति पर लाल रंग का पुष्प अर्पित करें धूप दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही देवी मां को 16 श्रृंगार का सामान भी चढ़ाना चाहिए। इसके बाद मां दुर्गा की ज्योति जलाकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय दुर्गा सप्तसती का पाठ करना चाहिए सप्तसती का पाठ करने के बाद इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। 

December 2021 last durga ashtami of the year 2021 gajakesari yoga in aquarius know shubh muhurat today

‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चै’

पूजा के बाद माता को चढ़ाए गए 16 श्रृंगार की चीजें किसी सुहागन या मां दुर्गा के मंदिर में दे देना चाहिए ऐसा करने से घर की रूठी हुई खुशियां दोबारा वापस आने लगती हैं। 

December 2021 last durga ashtami of the year 2021 gajakesari yoga in aquarius know shubh muhurat today

Share this story