इन मालाओं से करें देवों को जल्द प्रसन्न
ईश्वर की पूजा अर्चना किसी भी वक्त कि जा सकती हैं। मगर कुछ विशेष मालाओं से देवी देवता को प्रसन्न करना बहुत ही सरल होता हैं। लेकिन यह माना जाता हैं, कि कुछ खास मालाओं से देवी देवता की अर्चना व पूजा की जाए तो वह जल्दी से प्रसन्न हो जाते हैं। वही देवों की आराधना के वक्त इन विशेष मालाओं का ही चयन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं, कि वो कौन सी मालाएं हैं।
आपको बता दें, कि पूजा के दौरान देवी देवताओं को मनाने के लिए हाथी के दांत की माला गणेश जी और देवी साधना के लिए बहुत ही उत्तम मानी जाती हैं। वही तुलसी की माला से वैष्णव मत की साधना होती हैं। वही किसी भी तरह की पूजा अर्चना में लाल चंदन की माला भगवान श्री गणेश जी व देवी साधन के लिए शुभ होती हैं।
मूंगे की माला से धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना की जाती हैं। पुष्टि कर्म के लिए भी मूंगू की माला श्रेष्ठ मानी जाती हैं। वही मोती की माला वशीकरण के लिए श्रेष्ठ होती हैं, पुत्र जीवा की माला का प्रयोग संतान प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता हैं वही कमल गट्टे की माला का प्रयोग अभिचार कर्म के लिए होता हैं। वही कुश मूल की माला का इस्तेमाल पाप नाश व दोष मुक्ति के लिए किया जाता हैं। हल्दी की माला से बगलामुखी की साधना करना शुभ माना जाता हैं।
वही स्फटिक की माला शांति कर्म और ज्ञान प्राप्ति के लिए काम में आती हैं इससे मां सरस्वती व भैरवी की आराधना करना शुभ माना जाता हैं। वही चांदी की माला राजसिक प्रयोजन और आपदा से मुक्ति में विशेष कर लाभकारी मानी जाती हैं। 

