Samachar Nama
×

Surya Grahan 2025 क्या साल के पहले सूर्य ग्रहण पर लगेगा सूतक? एक क्लिक में जानें 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: नए साल 2025 का आरंभ अब जल्द ही होने वाला है ऐसे में अधिकतर लोग नए साल से जुड़ी हर एक चीज़ के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि नए साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है तो आइए जानते हैं। 

Surya grahan 2025 date time and significance

इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण—
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2025 यानी नए साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक लगेगा। जो कि एक आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है। इसके अलावा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। वह भी एक आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है। 

Surya grahan 2025 date time and significance

सूतक काल का सही समय—
ग्रहण काल से पहले सूतक लगता है जिसे बेहद ही खास माना जाता है सूतक काल का समय सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है जो कि ग्रहण काल के समाप्त होने के बाद ही खत्म होता है। आपको बता दें कि सूतक काल उन्हीं स्थानों पर मान्य होता है जहां ग्रहण दिखाई पड़ता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 

Surya grahan 2025 date time and significance

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी होता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा कर सकती हे ऐसे में ग्रहण के दौरान भूलकर भी वाद विवाद नहीं करना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए न ही भोजन आदि ग्रहण करना चाहिए। इसके अलावा नुकीली चीजों का प्रयोग करना भी मना होता है। 

Surya grahan 2025 date time and significance

Share this story