Samachar Nama
×

Surya Grahan 2025 साल का पहला सूर्य ग्रहण किन लोगो पर डालेगा बुरा असर? सब कुछ जानें 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में ग्रहण काल को महत्वपूर्ण घटना माना गया है जो कि समय समय पर होते रहते हैं इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर लगा था। इसके बाद अब सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

वैसे तो यह एक सामान्य खगोलीय घटनाएं है लेकिन भारत में ग्रहण को ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण मार्च के आखिरी दिनों में लगेगा। जिसका प्रभाव शुभ अशुभ दोनों तरह का हो सकता है।

लेकिन कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं राशियों के बारे में बता रहे हैं साथ ही यह भी बताएंगे कि इस साल का पहला सूर्यग्रहण किस दिन लग रहा है तो आइए जानते हैं। 

कब लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण—
ज्योतिष अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च दिन शनिवार को लगेगा। ये ग्रहण कई जगहों पर दिखाई देगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक और महत्व नहीं माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा जो कि 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। 

Surya grahan 2025 date timings sutak kaal effect on rashi 

आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में होगा। इस दिन मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध और राहु भी रहेंगे। मीन राशि में सूर्य ग्रहण होने से सबसे अधिक अशुभ प्रभाव इसी राशि को देखने को मिलेगा।

Surya grahan 2025 date timings sutak kaal effect on rashi 

इस राशि के जातकों को रिस्क वाले कामों से बचने की जरूरत है साथ ही वाहन आदि से भी सावधान रहें वरना आप किसी घटना या दुर्घटना के भी शिकार हो सकते हैं​। जिन जातकों की कुंडली में ग्रहण योग है उन लोगों को भी ग्रहण के समय सावधान रहने की जरूरत होती है वरना कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। 

Surya grahan 2025 date timings sutak kaal effect on rashi 

Share this story