मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि के लिए 6 जून को धन वर्षा के संकेत, जानिए बाकी 9 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

ज्योतिष गणना के अनुसार 6 जून का राशिफल मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ और अनुकूल रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा का गोचर कन्या राशि के बाद तुला राशि में होगा, वहीं आज बुध का भी गोचर होने वाला है। आज चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से चौथे और दसवें भाव में रहकर धन योग बना रहे हैं। ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण आज हर राशि पर अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव अवश्य पड़ेगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल
मेष राशि, आज आपको तरक्की के नए अवसर मिलेंगे
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर आपको मिल सकते हैं, जिससे आमदनी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने करियर को लेकर चिंतित थे, तो आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। पहले से शुरू किया हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी की मदद करेंगे, जिससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आज भाग्य 81 फीसदी आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।
वृष राशि वाले अपने राज किसी को न बताएं
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। व्यापार में आपको कोई गुप्त योजना बनानी होगी और उसे किसी से साझा करने से बचना होगा, अन्यथा बाधाएं आ सकती हैं। शेयर बाजार या सट्टे में पैसा लगाना नुकसानदेह हो सकता है। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप खुशी महसूस करेंगे और तनाव भी कम होगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।
मिथुन राशि वाले भाग्य आपका पूरा साथ देगा
भाग्य के मामले में आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो उनके सफल होने के आसार हैं। किसी नए काम की शुरुआत में भाग्य आपका साथ देगा और अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। वापसी की उम्मीद कम है। नौकरीपेशा लोगों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात को आखिरी रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।
कर्क, आज अधूरे काम पूरे हो सकते हैं
कर्क राशि वालों को आज मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप अपने काम को लेकर असमंजस में हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। इससे लाभ होगा। अधूरे काम भी आज पूरे हो सकते हैं। अगर आपको भाई-बहनों से मदद की जरूरत है तो वह आसानी से मिल जाएगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। बढ़ते खर्चों पर आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। मां सरस्वती की पूजा करें।
सिंह, करियर में आप ऊंचाइयों को छू सकते हैं
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। अगर आपके मन में कोई बिजनेस से जुड़ी योजना है तो उस पर तुरंत काम करना शुरू कर दें। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आप कोई अच्छा निवेश भी कर सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े लोग कहीं निवेश कर सकते हैं। एक से ज्यादा जगहों से आमदनी हो सकती है। किसी भी फैसले में सोच-समझकर आगे बढ़ें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।
कन्या, सेहत का रखें खास ख्याल
कन्या राशि वालों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। किसी नए काम में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। अनावश्यक चीजों से दूर रहना ही बेहतर है। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खास तौर पर आपको व्यापार में लाभ होगा। अगर कोई काम अटका हुआ था तो आज पूरा हो सकता है। इससे आपको राहत मिलेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। पहले से शुरू की गई योजनाएं अब गति पकड़ सकती हैं। किसी के बहकावे में आकर निवेश करने से बचें। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी बढ़-चढ़कर भागीदारी रहेगी। अगर किसी काम में दिक्कत आ रही है तो अपने से बड़ों या अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।
वृश्चिक राशि वालों को संतान से शुभ समाचार मिल सकता है
आज वृश्चिक राशि के जातक शिक्षा और धार्मिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जो भविष्य में आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थी अगर पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और बेकार की बातों से दूर रहेंगे तो उन्हें सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आप किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं। संतान से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
धनु राशि, कार्यक्षेत्र में विवादों से दूरी बनाए रखें
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आज सबसे पहले जरूरी काम निपटा लें। नहीं तो बेकार के कामों में समय बर्बाद हो सकता है। अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें। किसी मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज विवादों से बचना चाहिए। आप दूसरों की मदद करेंगे, लेकिन पुरानी गलतियों से सीखना जरूरी होगा। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। किसी ब्राह्मण को दान दें।
मकर राशि, करियर में सफलता मिल सकती है
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। ऑफिस में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। साझेदारी में काम करने में लाभ हो सकता है, लेकिन पहले सब कुछ जांच लें। व्यापार करने वालों को लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत करने के लिए अच्छा है। अचानक धन प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को बड़े निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार में शांति रहेगी। अगर किसी से अनबन चल रही थी तो आज खत्म हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें। योग और व्यायाम करें। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन दोस्तों की मदद से पूरा होगा
मीन राशि वालों को आज दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से आपके काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अपेक्षित सफलता मिल सकती है। आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे आप लोगों का दिल जीत लेंगे। किसी मित्र की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में अपने साथी की बात मानने से रिश्ते मधुर रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें, वे आपको परेशान कर सकते हैं। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्र दान करें।