"Shardiya Navratri 2025 " शारदीय नवरात्र में कब है महाष्टमी और महानवमी? यहां पढ़ें सही तिथि
हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में 4 बार नवरात्रि आती हैं, जिनमें से 2 गुप्त नवरात्रि और बाकी दो नवरात्रि चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि हैं। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह में आती है। हिंदू धर्म में इस नवरात्रि को बहुत खास माना जाता है। वर्ष 2025 में शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगी।
शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का बहुत महत्व होता है। इस तिथि को महादुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। 2025 में महाअष्टमी और महानवमी किस दिन पड़ेगी, जानें सही तिथि।
वर्ष 2025 में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी 30 सितंबर 2025, मंगलवार को पड़ेगी। इस दिन अष्टमी तिथि 29 सितंबर 2025 को शाम 4:31 बजे शुरू होगी और 30 सितंबर को शाम 6:06 बजे अष्टमी तिथि समाप्त होगी। इस दिन कन्या पूजन किया जाता है।
वर्ष 2025 में शारदीय नवरात्रि की महानवमी 1 अक्टूबर, बुधवार को पड़ेगी। इस दिन महानवमी तिथि 30 सितंबर 2025 को शाम 6:06 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं, नवमी तिथि 1 अक्टूबर को शाम 7:01 बजे समाप्त होगी।
महा नवमी के दिन नवमी हवन किया जाता है और दुर्गा पूजा एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। शारदीय नवरात्रि के समापन पर कन्या पूजन का विधान है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों को कन्या पूजन किया जाता है। ऐसा करने से आपको माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके जीवन में खुशियाँ आती हैं।
हिंदू धर्म में कन्या पूजन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन के साथ व्रत का समापन किया जाता है। कन्या पूजन अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों पर किया जाता है।

