"Shardiya Navratri 2025" 22 या 23 सितंबर, कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र? इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हो जाएंगे मालामाल
22 सितंबर से माँ दुर्गा के 9 पावन दिन, जिन्हें शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है, शुरू होने जा रहे हैं। इन दिनों माता रानी के नवदुर्गा स्वरूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान भक्त व्रत रखते हैं, घर-घर कलश स्थापना और घटस्थापना होती है। नौ दिनों तक घरों और मंदिरों को माँ की चौकी से सजाया जाता है, भजन-कीर्तन किए जाते हैं और माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत, जप और हवन करते हैं।
शारदीय नवरात्रि शक्ति उपासना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जहाँ भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का प्रत्येक दिन सभी जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। साथ ही, इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कुछ विशेष शुभ योगों के साथ आरंभ होने जा रही है।
शारदीय नवरात्रि 2025 शुभ संयोग (Shardiya Navratri 2025 Shubh Sanyog) शास्त्रों के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है और इस दिन को किसी संयोग से कम नहीं माना जाता है। लेकिन, इस बार शारदीय नवरात्रि में कई शुभ संयोग भी बनने जा रहे हैं जिनमें ब्रह्म योग, शुक्ल योग और महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। नवरात्रि कुछ जातकों को न केवल धार्मिक रूप से बल्कि करियर, धन और निजी जीवन में भी शुभ फल दे सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए नवरात्रि बेहद शुभ रहेगी।
ये होंगी भाग्यशाली राशियाँ
1. मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए नवरात्रि बेहद शुभ रहने वाली है। यह आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने वाला समय है। लंबे समय से रुके हुए काम जल्दी पूरे होंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में विस्तार होगा। माँ दुर्गा की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
2. सिंह
शारदीय नवरात्रि से सिंह राशि वालों का स्वर्णिम समय शुरू हो जाएगा। साथ ही, यह समय विशेष रूप से सौभाग्य लेकर आएगा। ज़मीन, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा, वैवाहिक जीवन में खुशियाँ आएंगी और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
3. धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए नवरात्रि आर्थिक उन्नति का समय है। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय सफलतादायक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शांति मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे।

