जुलाई से शुरू हुआ शनि का वक्री प्रभाव, जानें किन 6 राशियों पर बरसेगा धन और तरक्की का अम्बार

वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म और मेहनत का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। यह ग्रह जीवन में अनुशासन, धैर्य और मेहनत लाता है। शनि जब भी अपनी चाल बदलते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ के लिए यह बेहद शुभ तो कुछ के लिए अशुभ हो सकता है। आने वाली 13 जुलाई 2025 को सुबह 9:36 बजे शनि मीन राशि में वक्री (उल्टी चाल) शुरू करेंगे और 28 नवंबर 2025 को सुबह 9:20 बजे तक इसी चाल में रहेंगे। 138 दिनों का यह समय कई राशियों के जीवन में नए अवसर, तरक्की और स्थिरता लेकर आएगा। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं और शनि इस समय मीन राशि में ही स्थित हैं। इस कारण मीन राशि में उनकी वक्री चाल का असर गहरा होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जब वक्री होते हैं तो यह समय पुराने कार्यों को पूरा करने, गलतियों को सुधारने और खुद में सुधार करने का होता है। मीन राशि में शनि का वक्री होना आध्यात्मिक और भावनात्मक विकास के लिए खास रहने वाला है। यह समय उन लोगों के लिए लाभकारी रहेगा जो कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। शनि की यह चाल करियर, धन, रिश्तों और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। आइए जानते हैं शनि की चाल में यह बदलाव किन राशियों के लिए बेहतर रहेगा?
वृषभ
वृषभ राशि वालों का 11वां भाव शनि के वक्री होने से प्रभावित होगा। जो लाभ, मित्रता और इच्छा पूर्ति का भाव है। इस दौरान आपको पुराने निवेशों से लाभ, नए व्यापार के अवसर और मित्रों से सहयोग मिलेगा। अगर आपका कोई प्रोजेक्ट रुका हुआ था तो अब वह पूरा हो सकता है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे भविष्य में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। उपाय: शनिवार के दिन जरूरतमंदों को काले तिल और सरसों का तेल दान करें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना 10वें भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपके रुके हुए कामों में गति आएगी। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो नए सौदे और साझेदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। वक्री शनि आपको अपने पुराने प्रोजेक्ट की समीक्षा करने और उन्हें बेहतर बनाने का मौका देगा। आपकी मेहनत और अनुशासन की आपके बॉस या क्लाइंट सराहना करेंगे। यह समय आपके लिए करियर में नई ऊंचाइयों को छूने और समाज में नाम कमाने का है। उपाय: शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और दीपक जलाएं।
कर्क
कर्क राशि वालों का 9वां भाव शनि के वक्री होने से प्रभावित होगा। यह भाव भाग्य, पढ़ाई और लंबी यात्राओं का होता है। इस दौरान काम या पढ़ाई से जुड़ी विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो परिणाम शानदार रहेंगे। अटका हुआ पैसा या लोन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वक्री शनि पुरानी बाधाओं को दूर कर नए रास्ते खोलेगा। यह समय आपके लिए भाग्य और मेहनत का बेहतरीन मेल रहने वाला है, जो आपको जीवन में आगे ले जाएगा। उपाय: शनिवार को काले कपड़े और उड़द की दाल का दान करें।
कन्या
कन्या राशि वालों का 7वां भाव शनि के वक्री होने से प्रभावित होगा। यह भाव रिश्तों, विवाह और व्यावसायिक साझेदारी का होता है। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में साझेदारी लाभकारी रहेगी और पुराने क्लाइंट से डील फाइनल हो सकती है। वक्री शनि आपको अपने रिश्तों को मजबूत करने और पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का मौका देगा। शनि की वक्री चाल पुराने रिश्तों को तरोताजा कर देगी। यह समय आपके लिए प्रेम और व्यापार में स्थिरता लाने का है। उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
मकर राशि
मकर राशि वालों का तीसरा भाव शनि के वक्री होने से प्रभावित होगा। यह भाव साहस, संचार और छोटी यात्राओं का होता है। इस दौरान आपके रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते और मधुर बनेंगे। व्यापार या काम के लिए की गई छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी। आपके संचार कौशल की सराहना होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वक्री शनि आपके पुराने विचारों को सफलता में बदल देगा। यह समय आपके लिए नए अवसरों को पकड़ने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। उपाय: शनिवार को कौओं को रोटी और आवारा कुत्तों को खाना खिलाएं।
मीन राशि
शनि के वक्री होने का प्रभाव मीन राशि के प्रथम भाव में रहेगा। यह भाव व्यक्तित्व और आत्म-अवधारणा का होता है। इस दौरान आपमें आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ेगा। आप अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहेंगे और पुराने कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। वक्री शनि आपको अपने अंदर झांकने और बेहतर बनने का मौका देगा। यह समय आपके लिए जीवन में स्थिरता और सफलता पाने का है। उपाय: शनिवार को शनि मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का 108 बार जाप करें।