Samachar Nama
×

मेष, कर्क,तुला राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, वीडियो में देखें आपके लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल

मेष, कर्क,तुला राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, वीडियो में देखें आपके लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है, तो आईये जाने आपका आज का राशिफल 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है। विद्यार्थियों को पूर्व में दी गई किसी परीक्षा का परिणाम प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ा परेशां रह सकते है। किसी पर आंख बंद कर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। ननिहाल पक्ष से आपको अच्छी खबर मिल सकती है।

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर निकलने की उम्मीद है। किसी जरुरी काम के चक्कर में थोड़ा परेशान रह सकते है। स्वभाव चिड़चिड़ा रहने की संभावना है। परिवार के लोगों की कोई बात चुभ सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। दूर के परिजनों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहने की उम्मीद है। जल्दबाजी में कोई काम करने से बड़ी चूक संभव है। नौकरी में अधिकारियों द्वारा सम्मान मिल सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा नुकसान दे सकता है। शारीरिक परेशानी पर चिकित्सकीय परामर्श लेवें। परिवार संग यात्रा का योग बन रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल

आज के दिन व्यापार में आय के नए स्रोत मिलने के आसार है। कारोबार के लिहाज से उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। तोल मोल कर बात करने का नुकसान होगा। मित्रों के कहने में आकर बड़ा निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान होगा। किसी की गलत सलाह नुकसान दे सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहने की संभावना है। लेनदेन के मामलों में कुछ परेशानी रह सकती है। पारिवारिक रिश्तों में चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। बेरोजगारों की आज कामकाज की तलाश पूरी होने की संभावना है। मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बन सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल

आज के दिन विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है। सरकारी नौकरी के जातकों को ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। व्यापार की बिगड़ी स्तिथि को संभालने में समय निकलेगा। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिल सकता है। स्वास्थय बेहतर रहने की पूरी उम्मीद है।

तुला दैनिक राशिफल

आज के दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर जल्दबाजी में लिए गए फैसले से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में मंदी को लेकर चल रही परेशानियों को दूर करने की योजना बनाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज के दिन परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कार्यक्षेत्र में साझेदारी में काम को लेकर फायदे की उम्मीद बनी रहेगी। माता-पिता की सलाह मानने का लाभ होगा। दूरसंचार के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी काम के पूरा होने से आपका मनोबल और बढ़ेगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज के दिन नौकरी करने वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। सगे संबंधियों के साथ कुछ सुखद पलों को साझा करने का वक्त मिलेगा। विवाह में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। आज अपने स्वास्थय को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन मिलाजुला रहने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन छिटक सकता है। रचनात्मक योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरने से मन प्रसन्न रहेंगे। माता पिता के सहयोग से नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन आनंदमय बना रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने से लाभ होगा। रक्त संबंधित रिश्ते में मजबूती आने की पूरी संभावना है। किसी काम के नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन के मामले में आप स्पष्टता बनाए रखें, अन्यथा समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थय की चिंता सता सकती है।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आर्थिक तंगी से परेशान रह सकते है। व्यापार में आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है। किसी से किया हुआ वादा पूरा नहीं करने से आपको समस्या हो सकती है। स्वास्थय को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

Share this story

Tags