Samachar Nama
×

Pitru Paksha 2024 कब से शुरू हो रहे पितृपक्ष, जानिए तारीख और श्राद्ध कर्म की तिथि

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में साल के 15 दिन पूर्वजों को समर्पित किए गए है इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद कर उनका श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के दिनों में हमारे पूर्वज पितृलोक से धरती पर आते हैं

pitru paksha 2024 date importance and significance 

इसलिए इस दौरान पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कार्य करने का विधान होता है माना जाता है कि पितृपक्ष के दिनों में पितरों का श्राद्ध करके व्यक्ति उनके ऋण को चुका देता है और पितरों को मोक्ष मिलता है। इसके अलावा ​ऐसा करने से वंशजों को सुख समृद्धि और तरक्की का आशीर्वाद मिलता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि कब से पितृपक्ष का आरंभ होने जा रहा है तो आइए जानते हैं। 

pitru paksha 2024 date importance and significance 

पितृपक्ष की तारीख—
पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से अमावस्या तिथि तक पितृपक्ष रहते हैं इस साल पितृपक्ष का आरंभ 17 सितंबर से होने जा रहा है और इसका समापन 2 अक्टूबर को हो जाएगा। 

pitru paksha 2024 date importance and significance 

पितृपक्ष में श्राद्ध की तिथियां—

पूर्णिमा का श्राद्ध  - 17 सितंबर 2024 (मंगलवार)
प्रतिपदा का श्राद्ध - 18 सितंबर 2024 (बुधवार)
द्वितीया का श्राद्ध - 19 सितंबर 2024 (गुरुवार)
तृतीया का श्राद्ध - 20  सितंबर 2024 (शुक्रवार)
चतुर्थी का श्राद्ध - 21 सितंबर 2024 (शनिवार)
महा भरणी - 21 सितंबर 2024 (शनिवार)
पंचमी का श्राद्ध - 22 सितंबर 2024 (रविवार)
षष्ठी का श्राद्ध - 23 सितंबर 2024 (सोमवार)
सप्तमी का श्राद्ध - 23 सितंबर 2024 (सोमवार)
अष्टमी का श्राद्ध - 24 सितंबर 2024 (मंगलवार)
नवमी का श्राद्ध - 25 सितंबर 2024 (बुधवार)
दशमी का श्राद्ध - 26 सितंबर 2024 (गुरुवार)
एकादशी का श्राद्ध - 27 सितंबर 2024 (शुक्रवार)
द्वादशी का श्राद्ध - 29 सितंबर 2024 (रविवार)
मघा श्राद्ध - 29 सितंबर 2024 (रविवार)
त्रयोदशी का श्राद्ध - 30 सितंबर 2024 (सोमवार)
चतुर्दशी का श्राद्ध - 1 अक्टूबर 2024 (मंगलवार)
सर्वपितृ अमावस्या - 2 अक्टूबर 2024 (बुधवार)

pitru paksha 2024 date importance and significance 

Share this story