Samachar Nama
×

8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग करते हैं खूब स्ट्रगल, शनि ऐसे बदलते हैं हालात
 

8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग करते हैं खूब स्ट्रगल, शनि ऐसे बदलते हैं हालात

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शनिदेव हैं। शास्त्र के अनुसार इस मूलांक के लोगों को किसी भी चीज को हासिल करने के लिए दोगुनी तिगुनी मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि बाद में शनि इन्हें सब कुछ देते हैं। जानिए मूलांक 8 वालों को शनि किस तरह से पहले मजबूत बनाते हैं और फिर इनके हालात बदलते हैं?

देरी से मिलती है सफलता
मूलांक 8 वालों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि ये लोग कभी भी ना तो हालात के आगे झुकते हैं और ना ही कभी कोशिशों से हार मानते हैं। धैर्य के साथ ये लोग आगे बढ़ते जाते हैं और एक दिन इन्हें अपनी मंजिल मिल ही जाती है।


दूसरों से शेयर नहीं करते अपनी परेशानी
8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग दूसरों की बातें तो सुन लेते हैं लेकिन ये अपनी परेशान कभी भी उनके साथ शेयर नहीं कर पाते हैं। बाहर से ये लोग काफी मजबूत दिखते हैं लेकिन अंदर ही अंदर ये बहुत ओवरथिंक करते हैं। इसकी वजह यही है कि जल्दी लोगों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं।
समझदारी से संभालते हैं पैसा
मूलांक 8 वाले जातक शुरुआत में पैसों से जुड़ी दिक्कत देखते हैं। हालांकि इन्हें पैसों का समझ और अहमियत पता होती है। ये लोग बजट सही तरीके से बनाते हैं और सोच-समझकर ही इन्वेस्टमेंट करते हैं। इन्हें समझदारी से पैसा संभालना आता है।

कड़ी मेहनत से बदलते हैं हालात
अंक ज्योतिष के अनुसार शनि से मूलांक 8 वालों को अपनी मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलता है। लक्ष्य को पाने के लिए की गई लगातार कोशिश और सही फैसले के साथ-साथ धैर्य इन्हें तरक्की दिला सकता है। कड़ी मेहनत से इनके हालात बदल जाते हैं।

मूलांक 8 के लिए सलाह
मूलांक 8 वालों को राह में आने वाली किसी भी मुश्किल से घबराना नहीं चाहिए। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। सिर्फ मूलांक के आधार पर चीजें तय नहीं होती है। सही वक्त पर लिए गए फैसले और आपकी कड़ी मेहनत भी इसमें अहम रोल अदा करते हैं।


 

Share this story

Tags