Samachar Nama
×

Paush Amavasya 2024 आज इन कामों को करने से प्रसन्न होंगे पूर्वज, मिलेगा धन-संपत्ति का आशीर्वाद 
 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आज यानी 11 जनवरी दिन गुरुवार को साल 2024 की पहली अमावस्या मनाई जा रही है जिसे पौष अमावस्या के नाम से जाना जाता है इस दिन स्नान दान व पूजा पासठ करना लाभकारी होता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या तिथि के देवता पितरों को बताया गया है और इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करना लाभकारी होता है।

Paush Amavasya 2024 do these work on amavasya 

पौष अमावस्या को छोटा श्राद्ध भी कहा जाता है कि इस कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने से सुख समृद्धि और शांति मिलती है साथ ही पितृ भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा करते हैं इसके अलावा सारे दोष भी दूर हो जाते हैं तो आज हम आपको उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं। 

Paush Amavasya 2024 do these work on amavasya 

पौष अमावस्या पर जरूर करें ये काम—
पौष अमावस्या के दिन किया गया श्राद्ध पितरों को मोक्ष प्रदान करता है जिससे वे जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति पा जा सकते हैं पितरों को प्रसन्न करने के लिए आज अमावस्या पर गाय, भूमि, वस्त्र, काले तिल, सोना, घी, गुड़, धान, चांदी, नमक का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से लाभ मिलता है इसके अलावा इस दिन अपनी इच्छा अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन जरूर कराएं।

Paush Amavasya 2024 do these work on amavasya 

ऐसा करने से ​पूर्वजों की आत्मा तृप्त होती है अमावस्या के दिन नीलकंठ स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए ऐसा करने से पितृदोष के अशुभ प्रभाव में कमी आती है इसके अलावा आज के दिन शनि दोष से मुक्ति के लिए शिव का अभिषेक दूध, दही से जरूर करें। ऐसा करने से सुख सौभाग्य और धन संपत्ति की प्राप्ति होती है। 

Paush Amavasya 2024 do these work on amavasya 

Share this story