Samachar Nama
×

रामबाण उपाय: सावन में करें शमी का उपाय, दूर होगी हर परेशानी

shami plant astro upay for sawan month 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया हैं, लेकिन सावन का महीना बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि शिव शंकर की पूजा आराधना को समर्पित होता हैं इस दौरान भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं।

shami plant astro upay for sawan month 

माना जाता है कि ऐसा करने से शिव कृपा बरसती हैं, श्रावण मास को प्रेम और भक्ति का प्रतीक भी माना जाता हैं ऐसे में अगर आप शिव कृपा हासिल करना चाहते हैं और अपने जीवन की हर परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो आप सावन के पावन महीने में शमी पौधे से जुड़ा उपाय आजमा सकते हैं, माना जाता है कि इन आसान उपायों को करने से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों का समाधान हो जाता हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शमी पौधे से जुड़े उपाय। 

shami plant astro upay for sawan month 

शमी पौधे के आसान उपाय—  
अगर आप फिजूल खर्ची से परेशान रहते हैं जिसके कारण आपके पास पैसा टिक नहीं पाता हैं, तो ऐसे में आप शनिवार की सुबह शमी के पेड़ के नीचे एक सुपारी और एक सिक्का गाड़ दें। फिर लगातार सात दिनों तक शमी पेड़ के ​नीचे तिल के तेल का दीपक जलाए। माना जाता है कि इस आसान से उपाय को करने से अनावश्यक खर्चों पर रोक लग जाती हैं और लंबे समय तक धन भी घर में टिकता हैं। इसके अलावा आर्थिक लाभ पाने के लिए तुलसी के पौधे के पास शमी का पौधा लगाएं और रोजाना इसमें जल अर्पित कर विधि विधान से पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और आर्थिक उन्नति प्रदान करती हैं साथ ही धन हानि व कर्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता हैं। 

shami plant astro upay for sawan month 

अगर आप लंबे वक्त से कर्ज में डूबे हुए हैं और इससे मुक्ति नहीं मिल पा रही हैं तो ऐसे में आप सावन के शनिवार को शमी के पौधे पर काले तिल चढ़ाएं और कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करें ऐसा करने से आपको लाभ जरूर मिलेगा। अच्छी नौकरी पाने के लिए आप सावन के दिनों में शमी के पौधें की जड़ में तांबे के लोटे से जल अर्पित करें माना जाता है इस उपाय को करने से मनचाही नौकरी प्राप्त होती हैं। घर की सुख शांति के लिए सावन सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर शमी के पुष्प के साथ बेलपत्र अर्पित करें ऐसा करने से लाभ मिलता हैं। 

shami plant astro upay for sawan month 

Share this story