Samachar Nama
×

हथेली पर मौजूद ये रेखा बनाती है करोड़पति 

Palmistry reading mangal rekha in palm 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं जातक के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं। हथेली पर कई तरह की शुभ अशुभ रेखाएं बनी होती हैं जिनमें शुभ रेखाएं सुख समृद्धि और सफलता का इशारा करती हैं तो वहीं अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों का संकेत प्रदान करती हैं।

Palmistry reading mangal rekha in palm 

लेकिन आज हम अपने इस लेख में आपको हथेली पर बनने वाली कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जिनका जातक के हाथ पर होना बेहद शुभ माना जाता हैं। क्योंकि ये शुभ रेखाएं व्यक्ति को धनवान बनाकर ही छोड़ती हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं। 

Palmistry reading mangal rekha in palm 

हथेली की शुभ रेखा-
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो अगर किसी जातक की हथेली पर मंगल रेखा से कोई रेखा निकलकर भाग्य रेखा में जाकर मिलती हैं तो ऐसा जातक भाग्यशाली माना जाता हैं ये लोग अपने जीवन में खूब धन दौलत और सुख समृद्धि हासिल करते हैं।

Palmistry reading mangal rekha in palm 

वही इसके अलावा अगर किसी की हथेली में एक से अधिक मंगल रेखा बनी होती हैं तो भी इसे शुभ माना जाता हैं ऐसे लोगों का भाग्य जीवनभर उनका साथ देता हैं। अगर मंगल रेखा शनि पर्वत तक जाती हैं तो ऐसे लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं जिसके कारण इनके जीवन में धन दौलत की कमी नहीं होती हैं। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार अगर हथेली में मंगल ग्रह उठा हुआ है तो इसे बेहद शुभ माना जाता हैं क्योंकि ऐसे लोगों पर सदा हनुमान कृपा होती हैं जिस कारण इनके सभी काम बन जाते हैं और सुख समृद्धि व धन हमेशा जीवन में रहता हैं। 

Palmistry reading mangal rekha in palm 

Share this story