Samachar Nama
×

भविष्य में होने वाले आर्थिक संकट की ओर इशारा करती हैं हथेली की ये रेखाएं

palmistry reading these line in your palm

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशान बने होते है। जो हस्तरेखा शास्त्र और व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण माने जाते है। हथेली पर कई तरह की रेखाएं होती है जिसमें कुछ शुभ मानी जाती है तो कुछ अशुभ भी होती है।

palmistry reading these line in your palm

इन रेखाओं की मदद से व्यक्ति के आने वाले भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। इन्हीं में से कुछ ऐसी भी रेखाएं होती है जो जातक के जीवन में कंगाली और आर्थिक संकट के बारे में बताती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं रेखाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे है। तो आइए जानते है। 

palmistry reading these line in your palm

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर मणिबंध से रेखा निकलकर शनि पर्वत की ओर जाती है तो इसे अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी रेखा व्यक्ति के जीवन में होने वाले धन संकट की ओर इशारा कती है। ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है जिसके कारण वो हमेशा ही परेशान रहता है। वही हथेली पर बना शुक्र पर्वत भी भविष्य में होने वाले धन संकट का संकेत देता है।

palmistry reading these line in your palm

ऐसे लोग अपने जीवन में हमेशा ही धन की कमी का सामना करते है जिसकी वजह से ये मानसिक तौर पर भी परेशान रहते है। अगर किसी जातक की हथेली पर मस्तिष्क रेखा टूटी फूटी होती है या फिर जाल जैसा बना होता है तो ऐसे लोगों के पास धन अधिक वक्त तक नहीं रुकता है ये लोग हमेशा ही परेशानियों का सामना करते है। वही जिन लोगों के हाथ की अनामिका उगली पर तिल बना होता है उन्हें भी अपने जीवन में धन संबधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के पास जितना धन आता है उतना खर्च भी हो जाता है। 

palmistry reading these line in your palm

Share this story