हथेली की इन रेखाओं से होती है भाग्यशाली लोगों की पहचान, जीवनभर नहीं होती धन की कमी
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं शुभ अशुभ दोनों तरह की होती है।

शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और उन्नति का संकेत प्रदान करती है तो वही अशुभ रेखाएं दुख और मुसीबतों की ओर इशारा करती है लेकिन आज हम आपको हस्तरेखा शास्त्र की मदद से कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो जातक के भाग्यशाली और धनवान होने का संकेत देती है तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।

भाग्यशाली लोगों की हथेली पर होती हैं ये रेखाएं—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर शंख का योग बनता है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है अगर हथेली पर शुक्र पर्वत अच्छा हो और वहां से कोई रेखा निकलते हुए शनि पर्वत और दूसरी रेखा सूर्य पर्वत पर जाकर मिलती है तो ऐसे में शंख योग का निर्माण होता है। मान्यता है कि जिन जातकों की हथेली पर शंख योग बनता है उन्हें जीवनभर किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है ऐसा जातक अपने जीवन में सभी तरह के भौतिक सुखों को प्राप्त करता है।

शंख योग से जातक के जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। ये लोग कम प्रयास में भी जल्दी सफलता को प्राप्त करते हैं साथ ही इनको समाज में खूब मान सम्मान की भी प्राप्ति होती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे जातक को अपने जीवन में सुंदर और समझदार जीवनसाथी मिलता है।


