Samachar Nama
×

Palmistry हथेलियों पर बने ये निशान देते हैं भाग्यशाली होने का संकेत 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं निशान और आकृतियां बनी होती है जो व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका अदा करती हैं हथेली पर बनी ये रेखाएं जातक के भविष्य का अनुमान लगाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली के केतु पर्वत पर बने निशान से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

palmistry these tupe of ketu mount is in hand of lucky people

केतु पर्वत के शुभ चिह्न—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली का केतु पर्वत शिक्षा और संतान से जुड़े संकेत प्रदान करता है केतु पर्वत पर नक्षत्र का निशान भी बहुत शुभ माना जाता है। जिन जातकों की हथेली पर यह निशान होता है वे धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं

palmistry these tupe of ketu mount is in hand of lucky people

ऐसे लोग धर्म शास्त्र में अधिक दिलचस्पी रखते हैं साथ ही यह शुभ चिह्न धन लाभ होने का भी संकेत प्रदान करता है। अगर केतु पर्वत पर एक से अधिक नक्षत्र यानी स्टार बने हुए है तो इसे शुभ नहीं माना जा सकता है ऐसे लोगों को संतान संबंधी कष्ट झेलना पड़ता है।

palmistry these tupe of ketu mount is in hand of lucky people

केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान अशुभ माना जाता है जिनकी हथेली में ऐसा होता है उन्हें बचपन से ही कष्टों और दुखों का सामना करना पड़ता है ऐसे लोग परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण शिक्षा भी हासिल नहीं कर पाते हैं साथ ही वाहन चलाते वक्त दुर्घटना होने की अधिक संभावना भी बनी रहती है। केतु पर्वत पर साफ और स्पष्ट त्रिभुज का निशान होता है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसे लोग नौकरी में उच्च पद प्राप्त करते हैं साथ ही इनके जीवन में धन दौलत की भी कोई कमी नहीं होती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी सफलता हासिल करते हैं। 

palmistry these tupe of ketu mount is in hand of lucky people

Share this story