ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशान बने होते है। जिसे हस्तरेखा शास्त्र में महत्वपूर्ण बताया गया है। हथेली पर बनने वाले ये निशान शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते है। शुभ निशान जहां व्यक्ति को सुख समृद्धि और खुशहाली जीवन प्रदान करते है।

तो वही अशुभ रेखाएं व्यक्ति के जीवन में परेशानियों और दुखों का संकेत प्रदान करती है, ता आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाओं के बारे में बता रहे है जो जातक के जीवन में असफलताओं और निराशा का संकेत प्रदान करती है तो आइए जानते है।

अगर किसी जातक की हथेली पर द्वीप का निशान होता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर द्वीप का निशान जिस भी पर्वत पर होता है उस पर विपरीत प्रभाव डालता है। जिससे जातक को मान सम्मान में कमी का सामना करना पड़ता है वही अगर यह निशान सूर्य पर्वत पर होता है तो जातक को नौकरी व कारोबार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अगर किसी जातक की हथेली पर जीवन रेखा को कई छोटी छोटी रेखाएं काटती है तो इसे भी अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये रेखाएं जिस स्थान पर जीवन रेखा को काटती है व्यक्ति उसी आयु में परेशानियों का कष्टों का सामना करता है। हथेली पर बनने वाली ऐसी स्थिति दुर्भाग्य सूचक मानी जाती है। अगर किसी जातक की अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं होती है तो इसे दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।


