Samachar Nama
×

हथेली की इन रेखाओं से बनते हैं धन लाभ के योग 

Palmistry reading money line on palm

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में खास महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं जातक के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं। 

Palmistry reading money line on palm

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं जिनमें कुछ शुभ मानी जाती हैं तो वही कुछ अशुभ भी होती हैं शुभ रेखाएं जातक के जीवन में सुख समृद्धि की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख और परेशानियों का संकेत देती हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो धन लाभ के योग बनाती हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं। 

Palmistry reading money line on palm

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जातक की हथेली पर भाग्य रेखा अनामिका उंगली से मध्यमा उंगली तक स्थित हो, सूर्य रेखा और बुध रेखा मस्तिष्क रेखा के पास जाकर एक दूसरे से मिल जाए तो ऐसा जातक हर हाल में विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैया रहता हैं ये लोग अपनी बुद्धिमानी और योग्यता के बल पर खूब धन अर्जित करते हैं इन्हें अपने जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता हैं।

Palmistry reading money line on palm

इसके अलावा हाथ की मध्यमा और सबसे छोटी उंगली के नीचे अगर कोई वलय बन रहा हो तो इसे शुभ माना जाता हैं यह निशान जातक पर माता लक्ष्मी की कृपा को दर्शाता है ऐसे जातक बोल चाल में माहिर होते हैं और ये जीवन में खूब धन दौलता भी हासिल करते हैं।Palmistry reading money line on palm 

Share this story