ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान होते हैं जो जातक के भविष्य के बारे में बताते हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली रेखाएं शुभ अशुभ दोनों तरह की होती है। जो शुभ अशुभ परिणाम देते हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली कुछ ऐसी ही रेखा के बारे में बता रहे हैं जिसके हाथ में होने से व्यक्ति को जीवनभर संकट का सामना करना पड़ता है तो आइए जानते हैं उस रेखा के बारे में।
हथेली की अशुभ रेखाएं—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कई लोगों की हथेली पर राहु से जुड़े निशान बने हुए होते हैं। जिन लोगों की हथेली पर यह निशान होते हैं उनका जीवन संकट से भरा होता है राहु के निशान को चिंता रेखा के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह के लोग छोटी से लेकर बड़ी बात तक को लेकर चिंता से ग्रस्ति हो जाते हैं साथ ही इन्हें कई तरह की बीमारियां भी होती है।
कई लोगों की हथेली पर साफ सुथरी रेखाएं बनी होती हैं तो वहीं कुछ लोगों की हथेली में कटी फटी और तिरछी रेखाएं देखने को मिलती हैं जिन लोगों के हाथ पर तिरछी और कटी फटी रेखाएं होती है उन्हें सफलताएं कम हासिल होती हैं। समय समय पर बाधाओं का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा धन हानि का भी सामना इन लोगों को करना पड़ता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा पर अगर क्रास या तिरछी रेखाएं बनी होती है तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे जातकों को आर्थिक परेशानियों का लगातार सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि में भी रुकावटों का सामना करना पड़ता है।