Palmistry हथेली की ये रेखाएं देती हैं भाग्यशली होने के संकेत, होते हैं अथाह धन-संपत्ति के मालिक
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और आकृतियां बनी होती है जो व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी मानी जाती हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं जीवन से जुड़े कई संकेत प्रदान करती है।
हथेली की ये रेखाएं व्यक्ति के भाग्य का भी फैसला करती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि हथेली पर बनने वाली कौन सी रेखाएं व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं, तो आइए जानते हैं।
हथेली पर भाग्यशाली होने के संकेत—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में शनि पर्वत पर त्रिभुज की आकृति बनना जातक के लिए शुभ माना जाता है क्योंकि ये रेखाएं व्यक्ति को भाग्यशाली होने का संकेत देती है।
ऐसा व्यक्ति धन संपत्ति का मालिक होता है साथ ही समाज में खूब सम्मान भी पाता है। अगर किसी जातक की हथेली पर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलते हुए शनि पर्वत तक जाती है तो ऐसे लोग मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। साथ ही खूब धन संपत्ति प्राप्त करते हैं।

इसके अलावा अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर गुरु पर्वत तक जाती है तो ऐसे जातक संपन्न जीवन व्यतीत करते हैं उनके पास किसी भी चीज़ की कमी नहीं रहती है साथ ही ये लोग बुद्धिमान भी कहलाते हैं। हथेली में ह्रदय रेखा, भाग्य रेखा और सूर्य रेखा से मिलकर त्रिभुज की आकृति बनाएं तो ऐसे जातक अचानक धन लाभ प्राप्त करते हैं ये लोग एक झटके में धनवान हो जाते हैं।


