हथेली और उंगली पर तिल होने का क्या मतलब, जानिए
दुनिया का हर इंसान अपने जीवन में सभी सुख और सुविधाओं को प्राप्त करना चाहता हैं। वही अक्सर ही अपने लोगो को यह कहते हुए सुना होगा कि हथेली पर तिल होने का मतलब होता हैं धनवान होना। कुछ हद तक यह बात सही मानी जा सकती हैं। मगर आपके हाथों की अलग अलग जगह पर तिल का होना आपके भागय को लेकर बहुत कुछ कहता हैं। वही आज हम आपको हथेली और उंगली के हिस्से पर तिल होने का सही मतलब बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
वही अगर हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल होता हैं तो व्यक्ति के विचारों की पवित्रता समाप्त हो जाती हैं। वही जिन लोगो की हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल स्थित होता हैं, उन्हें पानी से सावधान रहना चाहिए। वही इन लोगो के शादी विवाह में भी देरी हो सकती हैं। वही अगर गुरु पर्व पर तिल होता हैं तो विवाह में परेशानियां आती रहती हैं। किसी भी काम में उचित सफलता प्राप्त नहीं हो पाती हैं।
वही शनि पर्वत पर तिल होने से शादी विवाह में विलंब होता हैं और वैवाहिक जीवन भी संतोष जनक नहीं रहता हैं। सूर्य पर्वत पर तिल का निशान हो तो यह मान सम्मान के लिए शुभ नहीं माना जाता हैं। वही सूर्य पर्वत पर तिल हो तो व्यक्ति को समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता हैं। वही अगर किसी व्यक्ति की हथेली के बुध पर्वत पर तिल का निशान बना होता हैं तो अचानक कोई नुकसान हो सकता हैं वही बुध पर्वत सबसे छोटी उंगली के नीचे स्थित होता हैं जब हथेली में ऐसी स्थिति बने तो सावधानीपूर्वक कार्य करना ही बेहतर माना जाता हैं।