Samachar Nama
×

Palmistry: इन रेखाओं से जानें करियर में कितने सफल होंगे आप

Palmistry reading lucky line on palm

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान करती है।

Palmistry reading lucky line on palm

हथेली पर कई ऐसी रेखाएं होती है जो जातक के करियर की ओर भी इशारा करती है तो आज हम आपको हस्तरेखा शास्त्र की मदद से हथेली पर बनने वाली कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो बताती हैं कि जातक अपने करियर में कितना सफल होगा, तो आइए जानते है उन रेखाओं के बारे में। 

Palmistry reading lucky line on palm

हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा अहम मानी गई हैं यह करियर से संबंधित कई जानकारी प्रदान करती है जब किसी जातक की हथेली के बीच में एक रेखा लंबवत चलती है तो इसे भाग्य रेखा कहा जाता है। इसका मतलब है कि जातक अपनी मेहनत के बल पर करियर में कई उपलब्धियां और सफलता हासिल कर सकता है। अगर किसी जातक की हथेली में एक सूर्य रेखा हो और वह रेखा ह्रदय रेखा को काटते हुए मस्तिष्क रेखा तक जा रही हो तो ऐसे जातक को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना अधिक हो जाती है।

Palmistry reading lucky line on palm

अगर हथेली में दो समानांतर रेखा सूर्य रेखाएं हों, तो ऐसा मनुष्य अपने जीवन में खूब धन लाभ हासिल करता है। इन्हें धन संपत्ति की कमी नहीं रहती है। अगर हथेली में सूर्य रेखा छोटी हो और ह्रदय रेखा से पहले ही रुक जाए तो ऐसे जातक को अपने जीवन में करियर से जुड़ी परेशानियां उठानी पड़ती है। 

Palmistry reading lucky line on palm

Share this story