Samachar Nama
×

Palmistry हाथ की इस रेखा को देखकर जाने अपनी सेहत का हाल, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने होते हैं जो व्यक्ति के भविष्य का संकेत देते हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली रेखाएं भविष्य के साथ साथ जातक की सेहत की ओर भी इशारा करते हैं

हथेली पर कई ऐसी रेखाएं बनी होती हैं जिन्हें देखकर सेहत से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो व्यक्ति के सेहत का हाल बंया करती है तो आइए जानते हैं उन रेखाओं के बारे में। 

सेहत के बारे में बताती हैं ये रेखाएं—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर आपकी हथेली पर बनने वाली स्वास्थ्य रेखा लहरदार है तो यह आपके लिए अशुभ संकेत है। लहरदार स्वास्थ्य रेखा पाचनतंत्र के लिए कमजोर होती है। साथ ही जातक को पित्ताशय थैली से संबंधित भी कई समस्या हो सकती है। हथेली पर अगर स्वास्थ्य रेखा व्यक्ति की पूरी हथेली को पार कर जीवन रेखा में जाकर मिल जाए तो ऐसा जातक किसी गंभीर बीमार से ग्रस्त माना जा सकता है।

Palmistry seeing this line and know your health 

वहीं अगर जीवन रेखा स्वास्थ्य रेखा को पार कर जाए तो यह शुभ संकेत हो सकता है। हथेली पर स्वास्थ्य रेखा टूटी हुई या फिर जंजीर की तरह है तो पाचनतंत्र के लिए यह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे जातक को हमेशा पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर स्वास्थ्य रेखा अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत की ओर फैली है तो आपको ह्रदय और रक्त से संबंधित परेशानी हो सकती है।


Palmistry seeing this line and know your health 

Share this story