ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशान बने होते हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने होते हैं जिनमें कुछ रेखाएं शुभ मानी जाती हैं तो वही कुछ अशुभ रेखाएं भी होती हैं।

ज्योतिष अनुसार शुभ रेखाएं भविष्य में सुख समृद्धि व सफलता की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों का संकेत देती हैं। हथेली पर बनने वाली मंगल रेखा को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया गया हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर मंगल रेखा शुभ स्थिति में होती हैं तो उसे जीवन में सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मंगल रेखा के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली मंगल रेखा को बहुत ही शुभ माना जाता हैं। अगर मंगल रेखा से कोई रेखा निकलकर भाग्य रेखा से मिलती हैं तो ऐसे जातक को अपने जीवन में खूब सुख और सफलता मिलती हैं। ऐसे लोग अमीरों की तरह जीवन जीते हैं इन्हें कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता हैं।

इसके अलावा अगर किसी जातक की हथेली में जीवन रेखा के साथ एक से अधिक मंगल रेखा होती हैं जिनमें कुछ छोटी, बड़ी और तीसरी उससे भी छोटी होती हैं तो ऐसी रेखाओं को भी शुभ माना जाता हैं। अगर मंगल रेखा से निकलकर कोई रेखा भाग्य रेखा की ओर आती हैं तो ऐसे लोग अपने जीवन में कड़ी मेहनत कर धनवान बनते हैं इन्हें खूब जमीन जायदाद और धन की प्राप्ति होती हैं।


