Samachar Nama
×

हथेली में हो ऐसी विवाह रेखा, तो अमीर घराने में होती है शादी

Palmistry reading marriage line on palm

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं जातक के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं। 

Palmistry reading marriage line on palm

हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं। जिनमें कुछ शुभ मानी जाती हैं तो वही कुछ अशुभ भी होती हैं शुभ रेखाएं खुशियों का संकेत देती है तो वही अशुभ रेखाएं दुख और मुसीबतों की ओर इशारा करती हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली ऐसी विवाह रेखा के बारे में बता रहे हैं जिसके होने से जातक का विवाह अमीर घराने में होता हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं। 

Palmistry reading marriage line on palm

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो विवाह रेखा हाथ की सबसे छोटी अंगुली के नीचे बहुत ही बारीक और आड़ी टेढ़ी बनी होती हैं ये रेखाएं हथेली के बाहर से अंदर की ओर आती हैं आपको बता दें कि विवाह रेखा ह्रदय रेखा के उपर होती हैं। ये रेखा एक या फिर इससे अधिक भी हो सकती हैं जिस किसी की हथेली में विवाह रेखा साफ और स्पष्ट होती हैं उन्हें अमीर जीवनसाथी मिलता हैं।

Palmistry reading marriage line on palm

इसके अलावा अगर चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर विवाह रेखा के साथ मिल जाती हैं तो ऐसे लोगों को बहुत प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता हैं। वही हथेली पर हल्की और पतली विवाह रेखा वाले लोगों के विवाह के बाद भी अफेयर होने की आशंका बनी रहती है। 

Palmistry reading marriage line on palm

Share this story