Samachar Nama
×

अगर हथेली पर ना कोई विवाह रेखा, तो मिलते हैं ऐसे संकेत 
 

palmistry reading know everything about marriage lines on hand 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हथेली पर बनने वाली रेखाएं, निशान और आकृतियों को हस्तरेखा शास्त्र में महत्वपूर्ण बताया गया हैं। इन रेखाओं के दवारा व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी कई अहम जानकारी हासिल की जा सकती हैं। हथेली पर कई शुभ अशुभ रेखाएं बनती हैं। 

palmistry reading know everything about marriage lines on hand 

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली शुभ रेखाएं सुख समृद्धि और खुशहाली की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों का संकेत प्रदान करती हैं इनके अलावा हथेली पर विवाह रेखा भी बनी होती हैं जो जातक के वैवाहिक जीवन और विवाह से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान करती हैं लेकिन कुछ जातकों की हथेली पर यह रेखा नहीं भी होती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा विवाह रेखा से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

palmistry reading know everything about marriage lines on hand 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार विवाह रेखा जातक की हथेली में सबसे छोटी उंगली के पास होती हैं। जिनकी हथेली में यह रेखा ह्रदय रेखा तक जाकर आगे निकलकर दो तीन रेखाएं बन जाती हैं तो इसे अशुभ माना जाता हैं इसका अर्थ होता हैं कि जातक को वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति नहीं होगी। वही इसके अलावा अगर किसी जातक की हथेली में टूटी हुई ह्रदय रेखा है तो यह भी वैवाहिक जीवन में दुख परेशानियों की ओर इशारा करती हैं। 

palmistry reading know everything about marriage lines on hand 

हस्तरेखा के अनुसार अगर व्यक्ति की विवाह रेखा ह्रदय रेखा की ओर झुकी हुई है तो इसका अर्थ होता हैं कि जीवनभर पति पत्नी के बीच अनबन होती रहेगी। अगर विवाह रेखा के पास कोई द्वीप बना होता हैं जो भी जीवन में परेशानियां आती रहती हैं। वही अगर किसी जातक की हथेली पर कोई भी विवाह रेखा नहीं होती हैं तो ऐसे जातक के विवाह होने में अधिक वक्त लगता हैं या फिर किसी ना किसी कारण रिश्ता टूट जाता हैं। 

palmistry reading know everything about marriage lines on hand 

Share this story