Samachar Nama
×

Palmistry कितनी बार होंगे अफेयर और शादी? हथेली की इन रेखाओं से जानिए 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करती है हथेली पर शुभ अशुभ दोनों तरह की रेखाएं बनी होती है जो व्यक्ति के जीवन से जुड़ी विशेष जानकारियां प्रदान करती है

palmistry reading vivah rekha on palm

हथेली पर कुछ ऐसी भी रेखाएं होती है जो व्यक्ति के प्रेम प्रसंग और विवाह के बारे में भी बताती है तो आज हम आपको इसी रेखा के बारे में बता रहे हैं साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आपकी कितनी बार अफेयर और शादी होगी, तो आइए जानते हैं। 

palmistry reading vivah rekha on palm

हथेली पर बनने वाली विवाह रेखा—
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली के किनारे, छोटी उंगली के नीचे स्थित रेखा को विवाह रेखा के नाम से जाना जाता है यह एक क्षैतिज रेखा होती है जो हदय रेखा से निकलकर छोटी उंगली के आधार तक जाती है। अगर किसी की विवाह रेखा सीधी जा रही है और उसमें किसी की दखलंदाजी न हो तो रिश्ता अच्छा चलता है और अगर विवाह हो चुका है तो इसमें तलाक की कोई गुंजाइश नहीं होती है।

palmistry reading vivah rekha on palm

वही अगर विवाह रेखा किसी अन्य रेखा से कट रही है तो इसका अर्थ है कि आपका रिश्ता अधिक समय तक नहीं चलेगा। अगर विवाह रेखा कुछ दूर तक सीधी है और बाद में कटी हुई है तो ऐसे में रिश्ते के समय बे्रकअप की संभावना अधिक बढ़ जाती है। अगर किसी जातक की हथेली पर बना मंगल पर्वत से कोई रेखा निकलकर मस्तिष्क, भाग्य और ह्रदय रेखा को काटते हुए बुध पर्वत पर जाकर समाप्त होती है तो ऐसे जातक के जीवन में ब्रेकअप या फिर तलाक की संभावना अधिक हो जाती है। 

palmistry reading vivah rekha on palm

Share this story