
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है। जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं जातक के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है, ये रेखाएं शुभ और अशुभ दोनों तरह की होती है।
शुभ रेखाएं जहां व्यक्ति के जीवन में सुख, धन और तरक्की के बारे में संकेत देती है तो वही अशुभ रेखाएं परेशानियों की ओर इशारा करती है तो आज हम आपका अपने इस लेख कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बता रहे है जो बताती है कि व्यक्ति को अपने जीवन में कितना सुख प्राप्त होगा।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जातक की हथेली पर निशान आकृतियां और रेखाओं के अलावा पर्वत भी बने होते है। जिन्हें महत्वपूर्ण माना जाता है इन्हीं में से एक होता है शनि पर्वत। जिस जातक की हथेली के बीचो बीच घड़ा, पेड़, घोड़ा या रथ का निशान बना होता है। तो ऐसे लोग अपने जीवन में राज सुख को प्राप्त करते है इनके जीवन में धन दौलत और सुख की कोई कमी नहीं रहती है।
वही अगर किसी जातक का माथा चौड़ा और विशाल होता है साथ ही बाहें भी लंबी होती है तो ऐसे जातक अपने जीवन में राज सुख को भोगते है। इनके जीवन में किसी चीज़ की कमी नहीं रहती है ये लोग खूब तरक्की भी करते है। हस्तरेखा की मानें तो अगर किसी जातक की हथेली पर धनुष, कमल या फिर आसन की आकृति बनी होती है तो ऐसे जातक अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख सुविधाओं को हासिल करते है और बड़ा प्रशासक बनते है। ये लोग दूसरों की सहायता के लिए भी हमेशा तैयार रहते है।