Samachar Nama
×

Palmistry कितना जिंएगे आप कब होगी जीवनलीला समाप्त? कलाई की ये रेखा खोलेगी हर राज़

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने होते हैं जो जातक के जीवन में अहम भूमिका अदा करते हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली रेखाएं और आकृतियां व्यक्ति के भविष्य के बारे में विस्तार से बताती है।

हथेली पर बनने वाली रेखाओं के अलावा कलाई पर बनी रेखाएं भी व्यक्ति की आयु और उम्र से जुड़े राज़ खोलती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कलाई पर बनी रेखाओं से व्यक्ति के आयु के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएं। 

मणिबंध रेखा—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जीवन रेखा के अलावा मणिबंध रेखाओं के जरिए जाना जा सकता है कि व्यक्ति कितने वर्ष जिएगा या उसकी आयु कितनी होगी। मणिबंध रेखाएं कलाई और हथेली के बीच होती हैं और आड़ी होती हैं इनकी संख्या एक से अधिक होती है इन मणिबंध रेखाओं से ही पता चलता है कि जातक किनते वर्ष तक जीवित रहेगा। किसी भी व्यक्ति की आयु के बारे में जानने के लिए पुरुषों के दायें हाथ और महिलाओं की बायें हाथ की मणिबंध रेखा को देखा जाता है। 

palmistry life line on palm tells how much live 

मणिबंध रेखा के अनुसार जितनी अधिक रेखाएं होती हैं व्यक्ति उतनी ही लंबी जिंदगी जीता है। एक मणिबंध रेखा 20 से 25 साल की उम्र को दर्शाती हैं जिस व्यक्ति के हाथ में 3 से 4 मणिबंध रेखाएं होती है वह लंबी आयु वाला माना जाता है। यानी 70 से 80 साल तक जीता है।

palmistry life line on palm tells how much live 

इसके अलावा 2 मणिबंध रेखा वाले जातक करीब 50 साल की आयु तक जीते हैं। अगर एक मणिबंध रेखा होती है तो व्यक्ति अल्पायु वाला होता है वही अगर हाथ में 5 मणिबंध रेखएं हैं तो जातक 100 साल की उम्र से भी अधिक जीता है। 
palmistry life line on palm tells how much live 

Share this story