Samachar Nama
×

हस्तरेखा: हथेली की ये रेखाएं देती हैं भविष्य में हादसों और बीमारियों का संकेत

Palmistry reading life line in palm 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं जिनका जातक के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं हथेली की ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं। हथेली पर कई शुभ अशुभ रेखाएं बनी होती हैं जो भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं।

Palmistry reading life line in palm 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी ही रेखाओं और लकीरों के बारे में बता रहे हैं जो बेहद अशुभ मानी जाती हैं और ये भविष्य में होने वाली बीमारियों और हादसों का संकेत देती हैं, तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं। 

Palmistry reading life line in palm 

हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं—
अगर किसी जातक की हथेली जीवन रेखा नहीं बनती हैं तो उसे शुभ नहीं माना जाता हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर जीवन रेखा का न बनना खराब सेहत, दुर्घटनाओं और मृत्यु की ओर इशारा करता हैं। इसके अलावा अगर किसी की हथेली पर लंबी और गहरी जीवन रेखा बनती हैं तो इसका अर्थ होता हैं कि जातक की सेहत अच्छी रहेगी। ऐसे लोगों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता अधिक होती हैं ये लोग लंबा जीवन भी प्राप्त करते हैं। 

Palmistry reading life line in palm 

वही छोटी जीवन रेखा वाला मनुष्य शर्मीले स्वभाव का माना जाता हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण लोग हमेशा इन पर हावी होने की कोशिश करते हैं। वही अगर हथेली पर मोटी जीवन रेखा बनती हैं तो ऐसे जातक को शारीरिक बल के कारण समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती हैं ये खेल संबंधित गतिविधियों से भी जुड़े रहते हैं। 

Palmistry reading life line in palm 
 

Share this story