Samachar Nama
×

हस्त रेखा: इस पर्वत पर उभार बताता है कितने साहसी हैं आप

जयपुर। हस्तरेखा में हाथ की रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में कई बातों के बारे में जाना जा सकता है। हथेली में वैसे तो कई पर्वत बनते हैं जिनका सबका अपना अलग महत्व है। ऐसे ही हाथ में मंगल पर्वत का स्थान भी होता है। हाथ में मंगल के
हस्त रेखा: इस पर्वत पर उभार बताता है कितने साहसी हैं आप

जयपुर। हस्तरेखा में हाथ की रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में कई बातों के बारे में जाना जा सकता है। हथेली में वैसे तो कई पर्वत बनते हैं जिनका सबका अपना अलग महत्व है। ऐसे ही हाथ में मंगल पर्वत का स्थान भी होता है। हाथ में मंगल के दो क्षेत्र होते हैं जिन्हें उच्च मंगल और निम्न मंगल कहा जाता है।

हस्त रेखा: इस पर्वत पर उभार बताता है कितने साहसी हैं आप

  • हाथ में उच्च मंगल का स्थान चन्द्र और बुध पर्वत के मध्य होता है वही जीवन रेखा और शुक्र पर्वत के मध्य के स्थान को निम्न मंगल कहा जाता है।
  • अगर किसी की हथेली में मंगल पर्वत पर उभार होता है, तो व्यक्ति का स्वभाव निडर होने के साथ आत्मविश्वास से भरा होता है।

हस्त रेखा: इस पर्वत पर उभार बताता है कितने साहसी हैं आप

  • अगर किसी के हाथ में उच्च मंगल अगर पूरी तरह से विकसित होता है तो ऐसा व्यक्ति स्वभाव से तर्कशील होता किसी भी बात की खाल निकालने वाला होता है।
  • अगर किसी व्यक्ति के हाथ में निम्न मंगल पूरी तरह से विकसित होता है तो ऐसा व्यक्ति स्वभाव से कठोर होता है।

हस्त रेखा: इस पर्वत पर उभार बताता है कितने साहसी हैं आप

  • अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मंगल पर्वत में उभार के साथ साथ व्यक्ति की हथेली का रंग लालिमा लिए है तो ऐसे लोगो को जीवन में अपने लक्ष्य को पाने के लिए संघर्ष करना पडता है। इन लोगो को हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पडता है।

हस्त रेखा: इस पर्वत पर उभार बताता है कितने साहसी हैं आप

  • अगर किसी के हाथ में मंगल पर्वत पर रेखा का जाल बन रहा है या आड़ी तिरछी रेखा हैं तो ऐसे व्यक्ति का स्वभाव उग्र होता है ये लोग लड़ाई-झगड़े में ज्यादा रहते है।
  • अगर किसी के हाथ में मंगल पर्वत पर वृत्त का निशान बन रहा है तो इसे अशुभ माना जाता है। जिनके हाथ में ऐसा निशान बनता है वे विश्वासघाती माने जाते है।

Share this story