Samachar Nama
×

ज्योतिषीय सलाह: पाई-पाई का मोहताज बना देती है इस उंगली में पहनी गई सोने की अंगूठी

astro tips for metal gold rings

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आपने अधिकतर महिलाओं और पुरुषों को हाथों में अगूंठी पहने देखा होगा। कुछ लोग ज्योतिषीय सालह के अनुसार अंगूठी धारण करते हैं तो वही कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो फैशन के तौर पर इसे पहनना पसंद करते हैं। 

astro tips for metal gold rings

अगर बिना ज्योतिषीय सलाह के अंगूठी को धारण किया जाए तो इसके अशुभ फल व्यक्ति को प्राप्त होते हैं क्योंकि ज्योतिषशास्त्र में हर एक उंगली के लिए अलग धातु की अंगूठी को धारण करने के बारे में बताया गया हैं अगर कोई इसी अनुसार अंगूठी को धारण करता हैं तो उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि किस धातु की अंगूठी को कौन सी उंगली में धारण करना उत्तम माना जाता हैं, तो आइए जानते हैं। 

astro tips for metal gold rings

अंगूठी धारण करने के नियम—
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनना बेहद शुभ माना जाता हैं ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती हैं। इसके अलावा मध्यमा उंगली में हमेशा ही लोहे की धातु से बनी हुई अंगूठी ही धारण करना चाहिए। ऐसा करने से लाभ मिलता हैं लेकिन भूलकर भी मध्यमा में सोने की अंगूठी ना पहनें। इसे शुभ नहीं माना जाता हैं। 

astro tips for metal gold rings

वही अनामिका उंगली के लिए तांबे की धातु से निर्मित अंगूठी पहनना शुभ होता हैं। ऐसा करने सूर्यदेव की कृपा बरसती हैं और आर्थिक परेशानी भी दूर हो जाती हैं। ज्योतिष की मानें तो कनिष्ठा उंगली में चांदी की अंगूठी पहनने से बहुत लाभ मिलता हैं माना जाता है कि ऐसा करने से तनाव कम हो जाता हैं साथ ही क्रोध पर भी काबू रखहता हैं। साथ ही अंगूठे में हमेशा ही चांदी या प्लैटिनम की अंगूठी ही पहननी चाहिए ऐसा करने से जीवन में सुख शांति आती हैं और तनाव कम होता हैं। 
astro tips for metal gold rings

Share this story