Samachar Nama
×

हथेली की ये रेखाएं बताती हैं कितनी बार विदेश जाएंगे आप, ऐसे करें चेक

palmistry if palm line tells how many times you will go to abroad know where in travel line in hand 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हस्तरेखा शास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है वही हस्तरेखा शास्त्र में कुछ ऐसी स्थितियों के बारे में बताया गया है जो विदेश यात्रा के बारे में बताती है हथेली की ये रेखाएं बताती है कि मनुष्य विदेश यात्रा पर जा पाएगा या फिर नहीं।

palmistry if palm line tells how many times you will go to abroad know where in travel line in hand 

अगर व्यक्ति विदेश यात्रा पर जाएगा तो कितनी बार वो ऐसी लंबी यात्राएं करेगा। इतना ही नहीं यह भी जाना जा सकता है कि व्यक्ति विदेश में कुछ साल रहकर वापस लौट आएगा या उसकी मौत भी विदेश में ही होगी। तो आज हम आपको हथेली की इन्हीं रेखाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

palmistry if palm line tells how many times you will go to abroad know where in travel line in hand 

हथेली की इन रेखाओं से जानिए विदेश यात्रा के योग—
आपको बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर भाग्य रेखा को काटते हुए जीवन रेखा से जाकर मिल जाए तब ऐसा मनुष्य कई देशों की यात्रा करता है वही अगर जीवन रेखा घूमकर चंद्र पर्वत पर पहुंच जाए तो वह जातक दुनिया के कोने कोने में घूमकर आता है यहां तक कि उसकी मौत भी उसके जन्मस्थान से बहुत दूर होती है वही अगर कोई रेखा मणिबंध से निकलकर मंगल पर्वत की ओर जाए तो ऐसा मनुष्य ढेर सारी समुद्री यात्राएं करता है ऐसे लोगों के नेवी आदि में होने की संभावना अधिक होती है

palmistry if palm line tells how many times you will go to abroad know where in travel line in hand 

अगर पहले मणिबंध से ऊपर कोई रेखा चंद्र पर्वत तक जाए तो ऐसे लोगों की हर यात्रा सफल होती है वे यात्राओं से खूब पैसा कमाते हैं। अगर जातक के दाहिने हाथ में विदेश यात्रा करने की रेखाएं हो लेकिन बाएं हाथ में न हो तो ऐसे लोगों के जीवन में विदेश यात्रा के योग तो बनते हैं लेकिन वे टल जाते हैं। वही अगर यात्रा रेखा कटी फटी हो तो ऐसे जातकों के साथ यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना होने के योग रहते हैं वही अगर यात्रा रेखा पर कोई क्रॉस हो तो दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। 

palmistry if palm line tells how many times you will go to abroad know where in travel line in hand 

Share this story