Samachar Nama
×

हथेली में ऐसे हों ये दो पर्वत तो भविष्य में मिलता है खूब सारा धन

palm reading developed guru and shukra parvat gives money and new heights in career 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कोई न कोई रेखा, निशान और आकृतियां बनी होती है इनका हस्तरेखा विज्ञान में विशेष महत्व होता है मान्यता है कि हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के आने वाले कल के बारे में जानकारी प्रदान करती है वही किसी जातक की हथेली में दो ऐसे पर्वत होते हैं जो अगर उठे हो तो बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है

palm reading developed guru and shukra parvat gives money and new heights in career 

जिन जातकों की हथेली में गुरु और शुक्र पर्वत उभार लिए होते हैं वे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं इन पर धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है हाथ में गुरु पर्वत और शुक्र के बीच की जगह को देवस्थान माना जाता है तो ऐसे में आज हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

palm reading developed guru and shukra parvat gives money and new heights in career 

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिन लोगों की हथेली में देवस्थान जितना गहरा होता है वे उतने ही किस्मत वाले माने जाते हैं इन लोगों को जीवन में हर सुख की प्राप्ति होती है जातक के हाथ में गुरु पर्वत तर्जनी उंगली के आधार पर होता है जिन लोगों के हाथ में यह पर्वत उभरा हुआ और साफ होता है उनमें देवताओं जैसे गुण होते हैं इन लोगों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिक कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता है ये दूसरे लोगों की भी सहायता करते हैं। जिनकी हथेली में यह पर्वत उठा हुआ होता है वे लेखन, मैनेजमेंट और सरकारी नौकरी को अपना करियर चुनते हैं

palm reading developed guru and shukra parvat gives money and new heights in career 

ऐसे लोग बड़े अफसर और देश के न्यायाधीश के हाथों में गुरु पर्वत उठा होता है। हथेली में मणिबंध के ऊपर और अंगूठे के नीचे जो उभार होता है उसको शुक्र पर्वत कहा जाता है ऐसे लोग देखने में आकर्षक होते हैं इनमें भौतिक सुख हासिल करने की इच्छा अधिक होती है जिनकी हथेली में शुक्र पर्वत पूर्ण रूप से विकसित होता है ऐसे जातकों का झुकाव प्रेम और रोमांस में अधिक पाया जाता है वही जिनकी हथेली में शुक्र पर्वत उठा होता है वे खूबसूरती की ओर अधिक आकर्षित होते हैं ऐसे लोगों को अपने जीवनसाथी से अधिक प्रेम मिलता है।  

palm reading developed guru and shukra parvat gives money and new heights in career 

Share this story