Samachar Nama
×

हथेली पर बना हो ये निशान तो भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, पूरी दुनिया करती है सम्मान

​​​​​​​

palmistry temple sign on palm benefits of temple marks 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः व्यक्ति की हथेली पर कई निशान, आकृतियां और रेखाएं पाई जाती है इनके द्रवारा व्यक्ति के भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है हाथ पर बने इन निशानों और रेखाओं का हस्तरेखा विज्ञान में विशेष महत्व होता है हस्तरेखाशास्त्र के मुताबिक इन निशानों से भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है हथेली पर बनने वाले कुछ रेखाएं शुभ होती है

palmistry temple sign on palm benefits of temple marks 

तो कुछ अशुभ भी मानी जाती है शुभ रेखाएं व्यक्ति की किस्मत को चमकाने का काम करती है ऐसे लोगों की देखते ही देखते किस्मत पलट जाती है इन्हें अपने जीवन में कभी कोई कमी नहीं रहती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा हथेली पर बनने वाले ऐसे ही एक लकी निशान के बारे में बता रहे हैं जो व्यक्ति को पूरी दुनिया में मान सम्मान दिलाती है और धनवान बनाती है तो आइए जानते हैं। 

palmistry temple sign on palm benefits of temple marks 

व्यक्ति के हाथ में वैसे तो कई सारे निशान और रेखाएं पाई जाती है इन्हीं में से एक निशान मंदिर का होता है यह निशान कम लोगों के हाथ में देखने को मिलता है इसलिए ये बहुत ही लकी और शुभ माना जाता है हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यह रेखा जिन लोगों की हथेली पर होती है उन्हें जीवन में किसी चीज़ की कमी नहीं रहती है

palmistry temple sign on palm benefits of temple marks 

वे अपने जीवन में हर सुख सुविधाओं को भोगते हैं और दुनियाभर में मान सम्मान पाते हैं। मंदिर की आकृति बनने के लिए हथेली पर पहले वर्ग का निशान होता है फिर उपर त्रिकोण होता है जो मंदिर जैसी रचना बनाता है माना जाता है कि मंदिर की ये आकृति अगर सूर्य रेखा पर हो तो जातक को दुनियाभर में जाना जाता है इनकी कीर्ति हर जगह स्थापित होती है ये लोग अपने जीवन में खूब धन कमाते हैं और सुख सुविधाओं भरा जीवन भी जीते हैं। 

palmistry temple sign on palm benefits of temple marks 

Share this story