ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हस्तरेखा शास्त्र में जातक की हथेली पर बनने वाले निशान, आकृतियां और लकीरों को बेहद ही जरूरी माना गया है इनकी सहायता से मनुष्य के भविष्य और उसके बारे में जाना जा सकता है हाथ पर बनने निशान जातक के भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने निशान यूं ही नहीं होते हैं

बल्कि इनका संबंध भाग्य से माना जाता है लेकिन हाथ पर बनी कुछ रेखाएं शुभ होती है तो कुछ अशुभ भी होती है व्यक्ति की हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं जहां जीवन में कई तरह की परेशानियां देती है तो वही शुभ रेखा और आकृतियां मनुष्य को भाग्यशाली बनाती है, तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा हाथ पर बनने वाली शुभ रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो मनुष्य को भाग्यशाली बनाती है तो आइए जानते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ पर शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे वाला हिस्सा माना जाता है अगर जातक की हथेली में शुक्र पर्वत उभार पर है तो जातक को अपने जीवन में धन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी उसे हर तरह की सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी और सफलता भी खूब मिलेगी। अगर हाथ में सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के नीचे बना होता है तो इसे शुभ माना जाता है ये जीवन में यश समृद्धि, नाम, सम्मान पद प्रतिष्ठा प्रदान करता है वही अगर सूर्य पर्वत में उभार होने के साथ रेखा निकलती हुई भाग्य रेखा के साथ मिलती है तो इसे अचानक धन प्राप्ति का योग बनता है और जीवन में जातक को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है

अगर किसी जातक की हथेली पर शनि पर्वत माध्यमा उंगली के नीचे बना होता है और मणिबंध रेखा हथेली की शुरुआत से निकलकर सीधे शनि पर्वत पर जाकर मिले तो ऐसे जातक को भाग्यशाली माना जाता है ऐसे लोगों को अपने जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहती है ये लोग हमेशा ही सफलता और सुख सुविधाओं भरा जीवन जीते हैं। ऐसे लोग अपने व्यापार में तरक्की हासिल करते हैं।


