Samachar Nama
×

हथेली पर हो ऐसी रेखाएं तो अनलकी होते हैं लोग, झेलते है तमाम परेशानियां

Palmistry these are unlucky signs in palm 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां पाई जाती है जिनका संबंध व्यक्ति के भाग्य और भविष्य से माना जाता है हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं हस्तरेखा शास्त्र में महत्वपूर्ण मानी जाती है इन रेखाओं की मदद से व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य, धन सुख, करियर, रोग आदि कई तरह की जानकारी हासिल की जा सकती है
Palmistry these are unlucky signs in palm हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर शुभ और अशुभ दोनों तरह की रेखाएं बनी होती है शुभ रेखाएं बनने पर व्यक्ति भाग्यशाली और धनवान होता है लेकिन अगर हथेली पर अशुभ रेखाएं बनती है तो जातक को जीवन तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है समुद्रशास्त्र में हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाओं के बारे में बहुत कुछ बताया गया है तो आज हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Palmistry these are unlucky signs in palm 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक के अंगूठे से कोई रेखा निकलकर शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती हुई निकलती है तो ऐसे जातक को अपने परिवार के सदस्य को खाने का दुख मिलता है इस रेखा को अच्छा नहीं माना जाता है वही अगर किसी जातक की हथेली में विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान बना होता है तो ऐसे लातक अपने पार्टनर का सथ बहुत कम समय के लिए पाते हैं इन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Palmistry these are unlucky signs in palm जिस किसी की हथेली पर अनामिका उंगली के आस पास आड़ी रेखाएं बनती हो तो उस जातक को बुरे वक्त का सामना अपने जीवन में करना पड़ता है और लगातार जीवन में असफलताएं भी प्राप्त होती है। हथेली पर भाग्य रेखा को काफी महत्वपूर्ण रेखा माना जाता है अगर भाग्य रेखा शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो और उस पर कुछ आड़ी रेखएं उसको काट रही होती है तो ऐसे जातक को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

Palmistry these are unlucky signs in palm 

Share this story