Samachar Nama
×

हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में पैसों की रेखा कहां होती है?
 

कौन नहीं चाहता कि उसके पास इतना पैसा हो कि हर जरूरत और ख्वाहिश आसानी से पूरी हो जाए। हर व्यक्ति अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी हाथ में ही आर्थिक स्थिति से जुड़े संकेत छिपे होते हैं? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में मनी लाइन होती है जिसे धन रेखा भी कहते हैं। मनी लाइन की अलग-अलग बनावट फ्यूचर में पैसों की स्थिति का संकेत देती है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह की मनी लाइन अच्छी मानी जाती है और कौन सी बनावट संकट की ओर इशारा करती है।   हाथ में पैसों की रेखा कहां होती है? सबसे पहले समझिए कि आखिर हाथ में ये रेखा कहां होती है? हाथ के सबसे नीचे वाले हिस्से यानी कलाई के पास देखें। अब यहां से जो रेखा ऊपर की ओर सिधाई में जा रही है और मध्यमा उंगली के ठीक नीचे है उसे ही मनी लाइन यानी धन रेखा कहते हैं। माना जाता है कि अगर ये रेखा बिना किसी कट के बनी है तो इसका साफ मतलब है कि बैंक बैलेंस अच्छा और मजबूत रहेगा। इसके अलावा कई और रेखाएं अच्छी आर्थिक स्थिति का संकेत देती हैं।  हाथ में कई और रेखाएं बताती है पैसों की स्थिति- 1. अगर किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा एकदम क्लियर बनी है तो इसे भी पैसों की स्थिति के अच्छे संकेत के रूप में देखते हैं। माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति के करियर में अच्छी स्टेबिलिटी मिलती है। ऐसे लोग अपने काम के लिए काफी सीरियस होते हैं और दिन-रात मेहनत करके आगे बढ़ते जाते हैं। इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। हालांकि पैसों की स्थिति को मजबूत करने के लिए असल में मेहनत और सही फैसले बहुत मायने रखते हैं।  ये भी पढ़ें:Palmistry: इस जन्म में आप बनेंगे करोड़पति? हाथ की ये 3 रेखाएं देती हैं संकेत 2. वहीं अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा एकदम साफ है और उसमें किसी भी तरह का कटा फटा निशान नहीं है तो ये भी अच्छा माना जाता है। हाथ में अपनी अनामिका उंगली को देखें इसके ठीक नीचे सूर्य पर्वत होता है और यहीं से निकली रेखा को सूर्य रेखा कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में मानते हैं कि ऐसे व्यक्ति को अपने काम से खूब पहचान मिलती है। इस रेखा के क्लियर होने का साफ मतलब होता है कि ऐसा व्यक्ति अपनी योग्यता के दम पर आगे बढ़ता है और आगे चलकर पैसों की स्थिति भी अच्छी हो सकती है।  ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सरकारी नौकरी? हाथ में देखें ये संकेत 3. हस्तरेखा शास्त्र में मनी ट्रायंगल को भी बहुत अच्छा मानते हैं। हालांकि इसकी बनावट तय करती है कि किसी व्यक्ति के लिए पैसों की स्थिति कैसी हो सकती है। शास्त्र के अनुसार मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और बुध रेखा के मिलने से मनी ट्रांयगल बनता है। अगर ये ट्रायंगल कहीं से खुला ना हो तो इसे शुभ मानते हैं। माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति के पास कभी भी पैसोंं की कमी नहीं होती है।

कौन नहीं चाहता कि उसके पास इतना पैसा हो कि हर जरूरत और ख्वाहिश आसानी से पूरी हो जाए। हर व्यक्ति अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी हाथ में ही आर्थिक स्थिति से जुड़े संकेत छिपे होते हैं? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में मनी लाइन होती है जिसे धन रेखा भी कहते हैं। मनी लाइन की अलग-अलग बनावट फ्यूचर में पैसों की स्थिति का संकेत देती है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह की मनी लाइन अच्छी मानी जाती है और कौन सी बनावट संकट की ओर इशारा करती है।

हाथ में पैसों की रेखा कहां होती है?

सबसे पहले समझिए कि आखिर हाथ में ये रेखा कहां होती है? हाथ के सबसे नीचे वाले हिस्से यानी कलाई के पास देखें। अब यहां से जो रेखा ऊपर की ओर सिधाई में जा रही है और मध्यमा उंगली के ठीक नीचे है उसे ही मनी लाइन यानी धन रेखा कहते हैं। माना जाता है कि अगर ये रेखा बिना किसी कट के बनी है तो इसका साफ मतलब है कि बैंक बैलेंस अच्छा और मजबूत रहेगा। इसके अलावा कई और रेखाएं अच्छी आर्थिक स्थिति का संकेत देती हैं।

हाथ में कई और रेखाएं बताती है पैसों की स्थिति-

1. अगर किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा एकदम क्लियर बनी है तो इसे भी पैसों की स्थिति के अच्छे संकेत के रूप में देखते हैं। माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति के करियर में अच्छी स्टेबिलिटी मिलती है। ऐसे लोग अपने काम के लिए काफी सीरियस होते हैं और दिन-रात मेहनत करके आगे बढ़ते जाते हैं। इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। हालांकि पैसों की स्थिति को मजबूत करने के लिए असल में मेहनत और सही फैसले बहुत मायने रखते हैं।

2. वहीं अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा एकदम साफ है और उसमें किसी भी तरह का कटा फटा निशान नहीं है तो ये भी अच्छा माना जाता है। हाथ में अपनी अनामिका उंगली को देखें इसके ठीक नीचे सूर्य पर्वत होता है और यहीं से निकली रेखा को सूर्य रेखा कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में मानते हैं कि ऐसे व्यक्ति को अपने काम से खूब पहचान मिलती है। इस रेखा के क्लियर होने का साफ मतलब होता है कि ऐसा व्यक्ति अपनी योग्यता के दम पर आगे बढ़ता है और आगे चलकर पैसों की स्थिति भी अच्छी हो सकती है।

3. हस्तरेखा शास्त्र में मनी ट्रायंगल को भी बहुत अच्छा मानते हैं। हालांकि इसकी बनावट तय करती है कि किसी व्यक्ति के लिए पैसों की स्थिति कैसी हो सकती है। शास्त्र के अनुसार मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और बुध रेखा के मिलने से मनी ट्रांयगल बनता है। अगर ये ट्रायंगल कहीं से खुला ना हो तो इसे शुभ मानते हैं। माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति के पास कभी भी पैसोंं की कमी नहीं होती है।

Share this story

Tags