Samachar Nama
×

हरतालिका तीज' के दिन 'ये' उपाय ला सकते हैं वैवाहिक जीवन में मिठास, परिवार में होंगी खुशियां ही खुशियां

पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) व्रत हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं....
sdafd

पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) व्रत हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। साथ ही, इस व्रत में शिव-पार्वती की रेत या मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12:34 बजे से शुरू हो रही है। वहीं, यह तिथि 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए हरतालिका तीज का पर्व 26 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन इस समय माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करना शुभ रहेगा -

हरितालिका तीज का पूजा मुहूर्त- सुबह 5:56 बजे से 8:31 बजे तक

पार्वती जी का मंत्र (हरतालिका तीज मंत्र) -

1. ॐ पार्वत्यै नमः

ॐ उमैय्या नमः

2. या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्ते नमस्ते नमस्ते नमस्ते

3. मां पार्वती को सिन्दूर चढ़ाने का मंत्र-

सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्य सुखवर्धनम्।

शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यतम।

4. मनचाहा वर पाने का मंत्र -

गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।

माँ कुरु कल्याणी कांता कांता सुदुर्लभम्।

भगवान शिव के मंत्र

5. महामृत्युंजय मंत्र -

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उर्वारुकमिव बंधनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

6. शिव जी का मूल मंत्र -

ॐ नमः शिवाय

7. शिव गायत्री मंत्र -

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्

8. भगवान शिव की कृपा पाने का मंत्र -

कर्पूरगौर करुणावतारम्

संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

सदावसंत हृदयारविन्दे

भवं भवानी सहित नमामि

Share this story

Tags