5 जून 2025 को इन राशियों पर मंडरा रहा है संकट का साया, नुकसान से बचने के लिए जानें उपाय

5 जून 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। इस दिन दशमी तिथि रहेगी और हस्त नक्षत्र पूरे दिन प्रभावी रहेगा। सिद्धि योग सुबह 9:14 बजे तक रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग शुरू हो जाएगा, जो काम में रुकावटें और उलझन पैदा कर सकता है। तैतिल करण दोपहर 1:02 बजे तक रहेगा, उसके बाद गर करण प्रभावी होगा। ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी रहेगी कि चंद्रमा कन्या राशि में, शुक्र मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, बृहस्पति मिथुन राशि में, मंगल कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे। व्यतिपात योग और ग्रहों की चाल के कारण कुछ राशियों को करियर, सेहत और रिश्तों में संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं 5 जून 2025 का दिन किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है और इस दिन को शुभ बनाने के लिए क्या उपाय करें।
मेष राशि
5 जून 2025 का दिन मेष राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। कन्या राशि में चंद्रमा का आपके छठे भाव पर प्रभाव स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां या कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा ला सकता है। कर्क राशि में मंगल का आपके चौथे भाव पर प्रभाव पारिवारिक तनाव या घरेलू मामलों में बाधा उत्पन्न कर सकता है। व्यतिपात योग के प्रभाव से काम में देरी या सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य में अपच या गैस जैसी पेट संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। वित्तीय मामलों में जोखिम भरे निवेश से बचें, क्योंकि शुक्र का आपकी राशि में होना खर्चों में वृद्धि कर सकता है। रिश्तों में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए धैर्य रखें। साथ ही आप काफी धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आप खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे। उपाय: सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें। लाल वस्त्र पहनें और गुड़ का दान करें।
वृष राशि
वृष राशि वालों को आज के दिन रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहना होगा। आपकी राशि के प्रथम भाव को प्रभावित करने वाले सूर्य और बुध आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे, लेकिन कन्या राशि में चंद्रमा प्रेम संबंधों या संतान से संबंधित चिंताएं ला सकता है। कर्क राशि में आपके तीसरे भाव में मंगल का होना संचार में कटुता या छोटी यात्राओं में परेशानी का संकेत देता है। व्यतिपात योग के प्रभाव से काम में देरी या गलत निर्णय की संभावना है। स्वास्थ्य में पेट या त्वचा संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधान रहें और बड़े खर्चों से बचें। नुकसान की प्रबल संभावना है। उपाय: सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें। सफेद या हल्के पीले रंग के कपड़े पहनें और गेहूं का दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह दिन भावनात्मक और आर्थिक चुनौतियां लेकर आ सकता है। आपकी राशि के पहले भाव में मंगल के होने से गुस्सा, भावनात्मक अस्थिरता या आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। आपके तीसरे भाव में कन्या राशि का चंद्रमा भाई-बहनों के साथ तनाव या संचार में गलतफहमी पैदा कर सकता है। व्यतिपात योग के प्रभाव से काम में देरी या मानसिक उलझन हो सकती है। स्वास्थ्य में सिरदर्द, थकान या आंखों से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें और जोखिम भरे निवेश न करें। रिश्तों में परिवार या दोस्तों के साथ धैर्य बनाए रखें। उपाय: सुबह गाय को गुड़ और हरी घास खिलाएं। 21 बार 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें। सफेद वस्त्र पहनें और दूध का दान करें।
तुला
तुला राशि वालों को आज के दिन आर्थिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि में चंद्रमा का आपके बारहवें भाव को प्रभावित करना अनावश्यक खर्च या मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। कर्क राशि में मंगल का आपके दसवें भाव को प्रभावित करना कार्यस्थल पर तनाव, परियोजनाओं में देरी या बॉस के साथ मतभेद का कारण बन सकता है। व्यतिपात योग और हस्त नक्षत्र का प्रभाव निर्णय लेने में भ्रम पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य में तनाव, थकान या पेट से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। रिश्तों में जीवनसाथी या पार्टनर के साथ गलतफहमी से बचने के लिए संयमित तरीके से बात करें। कारोबारियों को इस दिन बड़े सौदे या निवेश से बचना चाहिए। उपाय: सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और गरीबों को चावल दान करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह दिन भाग्य और संचार के मामले में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके नौवें भाव में कन्या राशि में चंद्रमा भाग्य और काम में बाधाएं ला सकता है। लंबी यात्रा या धार्मिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आपके तीसरे भाव में मीन राशि में शनि का होना संवादहीनता, भाई-बहनों के साथ तनाव या छोटी यात्राओं में परेशानी का संकेत देता है। व्यतिपात योग के प्रभाव से कार्यस्थल पर देरी या सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य में जोड़ों का दर्द, त्वचा संबंधी समस्या या तनाव आपको परेशान कर सकता है। वित्तीय मामलों में बड़े निवेश से बचें, क्योंकि नुकसान की संभावना है। परिवार के साथ छोटी-मोटी बहस से बचने के लिए धैर्य रखें। उपाय: सुबह शनि मंदिर में काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाएं। 21 बार 'ओम शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। नीले कपड़े पहनें और काले जूते दान करें।