आज सोमवार के दिन मूलांक 3 पर मेहरबान होंगे गुरु ब्रहस्पति, वीडियो राशिफल में जानिए अन्य मूलांकों का भविष्यफल

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के जन्मांक के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से आप अपना जन्मांक जान सकते हैं, जो 1 से 9 तक होता है। आज 30 जून, सोमवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। ऐसे में आज सभी जन्मांक वाले लोगों पर बृहस्पति का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज सोमवार है, जिसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा का अंक 2 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज जन्मांक 2 वाले लोग दूसरों की बातों और व्यवहार से बहुत जल्दी प्रभावित होंगे। निजी संबंधों में भी दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं, जन्मांक 3 वाले लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं 30 जून का अंक ज्योतिष फल, जन्मांक 1 से 9 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है पूरा दिन।
मूलांक 1
आज मूलांक 1 वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जिससे आपकी नेतृत्व क्षमता भी उजागर होगी। अगर आज आप कोई काम शुरू करने जा रहे हैं तो दूसरों को शामिल करके और उन्हें प्रेरित करके आप लाभ उठा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कुछ पुराने मामलों में नयापन लाने का अवसर आपको मिल सकता है। निजी जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संतुलित व्यवहार से आप परिस्थितियों को आसानी से संभाल सकते हैं।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वाले लोगों का मन अधिक संवेदनशील रहने वाला है। आप लोगों की बातों और व्यवहार से बहुत जल्दी प्रभावित होंगे, जिसे आप दिल पर भी ले सकते हैं। निजी संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन शांत मन से बात करके आप उसका समाधान पा सकते हैं। आज आपको कोई पुरानी बात या कोई करीबी याद आ सकता है, जिससे आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। रचनात्मकता और सौम्यता के बल पर आप कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने विचारों को भी स्पष्ट रूप से सबके सामने रख सकते हैं। कार्यस्थल पर आप जिस भी विषय या योजना पर बात करेंगे, लोग उसे बहुत ध्यान से सुनेंगे। शिक्षा, प्रशासन या धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। घर का कोई बड़ा आपके काम की तारीफ कर सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप कार्यस्थल पर नई योजनाएं भी बना सकते हैं, जिसमें आप मार्गदर्शन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के लिहाज से योजनाओं में देरी और रुकावट आने की संभावना है। ऐसे में बेहतर होगा कि धैर्य के साथ कोई भी काम करें। छोटे-मोटे कामों में भी रुकावट आने की संभावना है। ऐसे में हिम्मत न हारें, क्योंकि मेहनत का फल जरूर मिलेगा। तकनीकी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का मौका मिल सकता है। लेकिन आपको किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वाले लोग ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं और छोटी यात्राओं के भी योग हैं। कार्यस्थल पर आपकी बातचीत का तरीका प्रभावशाली रहेगा, जिससे लोग आपकी हर सलाह को गंभीरता से लेंगे। आपकी बातचीत से लोग प्रेरित भी हो सकते हैं। आप सामाजिक मंचों पर भी सक्रिय रह सकते हैं। लेकिन, काम को लेकर बार-बार योजना बदलने से आपको बचना होगा, अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है।
मूलांक 6
मूलांक 6 वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके चारों ओर खुशियाँ छाई रहेंगी और माहौल अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर लोग आपके रचनात्मक विचारों और शब्दों से प्रभावित होंगे। साथ ही, वे आपकी सलाह का पालन भी करेंगे। कला, डिजाइन या फैशन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की कार्यस्थल पर प्रशंसा हो सकती है और लाभ मिलने के भी योग हैं। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा और कोई खास आपकी प्रशंसा कर सकता है। आज आपको अपने आत्मसम्मान को संतुलित रखना होगा।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 के जातक अपने बारे में गहराई से जानने का प्रयास कर सकते हैं। लोगों से दूर और एकांत में बैठकर अपने जीवन के बारे में गहराई से सोचना आपको नई दिशा दे सकता है। किसी पुराने जटिल विषय का समाधान भी आपको अपने भीतर से मिल सकता है। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी और शांत समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा। साथ ही विचारों को सही दिशा मिल सकती है। किसी बड़े या गुरु से बात करके आपको लाभ मिल सकता है।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना होगा और अनुशासन पर ध्यान देना होगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है। लेकिन परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में धैर्य रखें, क्योंकि आपको अच्छे परिणाम जरूर मिलेंगे। न्यायिक या सरकारी मामलों से जुड़े लोग आज दिनभर अधिक व्यस्त रह सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है। लेकिन भावनात्मक मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 के जातक भीतर से उत्साह और साहस से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर अगर आपका कोई पुराना काम काफी समय से अटका हुआ था तो वह अब पूरा हो सकता है। जो लोग सामाजिक या सेवा कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज लाभ मिलेगा और कार्यस्थल पर भी उम्मीद के मुताबिक लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आपको कुछ नया करने या सीखने का मौका भी मिल सकता है। लेकिन आपको कुछ भावनात्मक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें, इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी।