मूलांक 2 वालों के लिए खास है आज का दिन! कार्यक्षेत्र में होगा लाभ और मिलेगा सम्मान, वीडियो में देखे बाकी मूलांको का भविष्य

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के जन्मांक के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से आप अपना जन्मांक जान सकते हैं, जो 1 से 9 तक होता है। आज 21 जून, शनिवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। ऐसे में आज सभी जन्मांक वाले लोगों पर बृहस्पति का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शनिवार है, जिसका स्वामी ग्रह शनि है और शनि का अंक 8 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मांक 3 वाले लोग अगर आज बिजनेस में काम को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो उसके लिए फैसला ले सकते हैं। वहीं, जन्मांक 8 वाले लोगों को पैसों के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी नए काम में पैसा लगाने से आपका पैसा फंस सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं 21 जून का अंक ज्योतिष फल, जन्मांक 1 से 9 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है पूरा दिन।
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आपको कोई बड़ा और अच्छा सरकारी अनुबंध मिल सकता है। इससे भविष्य में धन लाभ भी होने वाला है। अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन पत्र भरना चाहते थे तो उसके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं और धन लाभ के भी अच्छे योग हैं। घर में कहीं से धन आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। इससे घर और परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।
मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक कहीं से धन मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्नता से भर जाएगा। लेकिन अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें और धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप सोना खरीदने में पैसा लगा सकते हैं, आने वाले समय में आपको लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार के लिहाज से भी आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी से अपने विचार शेयर करें और दोनों के बीच संबंध मधुर होंगे।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले लोगों के लिए आज का समय अनुकूल रहेगा। व्यापारी लोग अगर अपने काम को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा हो सकता है या फिर कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं। इससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित होंगे और आपके आस-पास रहने में सहज महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी सलाह को सभी लोग गंभीरता से लेंगे और उस पर विचार भी करेंगे। परिवार के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
मूलांक 4
मूलांक 4 वाले लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको बेवजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ मामलों में पैसों की कमी के कारण आपका मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी सावधान रहने की आवश्यकता है, अन्यथा आपको शरीर से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। सौभाग्य के लिए आप शिवलिंग पर एक लोटा जल में काले तिल मिलाकर चढ़ा सकते हैं। इससे कुछ समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। हालांकि परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के मामले में आपको लाभ मिल सकता है और काम को आगे बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर भी मिलेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको ऐसी किसी जगह पैसा लगाने से बचना होगा, जिससे भविष्य में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के लोग आपके किसी काम की तारीफ करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ दिन सामान्य रूप से बीतेगा।
मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आपने व्यापार में कुछ योजनाएं बनाई थीं, तो वे अब आगे बढ़ सकती हैं। आपके सकारात्मक व्यवहार से आपको कई मामलों में फायदा हो सकता है और किस्मत भी आपका साथ देगी। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में भी गहराई से सोच सकते हैं। लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने जीवनसाथी की राय जरूर लें। इससे आपको फायदा जरूर होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्य आपके फैसलों में आपके साथ खड़े रहेंगे।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वाले लोगों को कुछ चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी से बेवजह की बहसबाजी से बचें। ऐसा करने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। सरकारी कर्मचारी से बहसबाजी के कारण कोई महत्वपूर्ण काम बनने से पहले ही बिगड़ सकता है। ऐसे में धैर्य रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मीठी भाषा का प्रयोग करके आप हर काम आसानी से कर सकते हैं। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। लेकिन आपको घर में कुछ भी ऐसा कहने से बचना होगा, जिससे परिवार के सदस्यों को ठेस पहुंचे। जीवनसाथी से भी बात करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
मूलांक 8
आज का दिन मूलांक 8 वाले लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपका पैसा कहीं फंस सकता है या आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को लेकर सावधान रहें। साथ ही किसी से झगड़ा या बहस करने से बचें, नहीं तो परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐसे में आपको धैर्य रखना चाहिए और सौम्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। पारिवारिक मामलों में आपको शांत रहना होगा और जीवनसाथी से किसी भी तरह के झगड़े से बचना होगा।
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। पैसों के मामले में भी आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। अगर आपका पैसा काफी समय से कहीं फंसा हुआ था तो अब वो वापस मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में भी सोच सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य होने के योग बन रहे हैं और जीवनसाथी के साथ भी आज का दिन अच्छा बीतेगा। घर में सबके साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं।