Samachar Nama
×

मूलांक 9 वालों के लिए विशेष दिन, 3 मिनट के वीडियो राशिफल में जानें कौन से मूलांक को मिलेगी आर्थिक सफलता और कौन रहे सतर्क

मूलांक 9 वालों के लिए विशेष दिन, 3 मिनट के वीडियो राशिफल में जानें कौन से मूलांक को मिलेगी आर्थिक सफलता और कौन रहे सतर्क

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के जन्मांक के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से आप अपना जन्मांक जान सकते हैं, जो 1 से 9 तक होता है। आज 27 जून, शुक्रवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। ऐसे में आज सभी जन्मांक वाले लोगों पर मंगल का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शुक्रवार है जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र का अंक 6 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज जन्मांक 6 वाले लोगों के निजी संबंध मधुर बनेंगे और किसी प्रियजन से मुलाकात भी हो सकती है। वहीं, जन्मांक 9 वाले लोग ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। साथ ही, वे कार्यस्थल पर कठिन परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं 27 जून का अंक ज्योतिष फल, जन्मांक 1 से 9 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है पूरा दिन।

मूलांक 1
आज मूलांक 1 वाले लोगों को कार्यस्थल पर नेतृत्व से जुड़ा कोई काम करना पड़ सकता है। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यदि आप समझदारी और होशियारी से निर्णय लेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। लेकिन आपको किसी व्यक्ति पर अपने विचारों का दबाव डालने से बचना होगा, अन्यथा सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बिगड़ सकता है। मीठे शब्दों का प्रयोग करने से सभी आपकी बातों और निर्णयों से सहमत होंगे। व्यक्तिगत मामलों में आपकी मौजूदगी कई स्थितियों में संतुलन बनाए रखने में भी मदद करेगी।

मूलांक 2
आज मूलांक 2 वाले लोगों के मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, जिसके कारण आप कुछ समय के लिए भावनाओं से घिरे भी रह सकते हैं। व्यापार में आपको सोच-समझकर सही निर्णय लेने होंगे, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ऐसे में जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। इसके अलावा पुराने रिश्तों में मधुरता वापस आ सकती है और आप दोनों के बीच तालमेल बना रहेगा। 

मूलांक 3
आज मूलांक 3 वाले लोग रचनात्मक और बौद्धिक गतिविधियों में अधिक रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने विचारों का प्रयोग समझदारी और चतुराई से कर सकते हैं। साथ ही किसी चर्चा या मीटिंग में आपकी बातें लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगी और वे आपके सुझावों को स्वीकार भी करेंगे। शिक्षा, लेखन, कला या प्रेजेंटेशन से जुड़े लोगों को कुछ सफलता मिल सकती है। लेकिन आपको आत्मविश्वास बनाए रखना होगा।

मूलांक 4
आज मूलांक 4 वाले लोगों को व्यवसाय और व्यक्तिगत मामलों में परिस्थितियों को समझकर उसके अनुसार कार्य करने से लाभ होगा। यदि आपका कोई काम पिछले दिनों रुका हुआ था तो अब उसे फिर से शुरू किया जा सकता है। लेकिन आपको उसे समय पर पूरा करना होगा, अन्यथा कुछ बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम धीमी गति से हो सकता है, लेकिन अनुशासन और आत्म-नियंत्रण से सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलेंगे।

मूलांक 5
आज मूलांक 5 वाले लोग काम के सिलसिले में थोड़ा आलस्य दिखा सकते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा, क्योंकि सभी काम तेजी से करने से ही आपको लाभ मिलेगा। ऐसा करने से आपमें जिज्ञासा बनी रहेगी और काम भी समय पर पूरे होंगे। व्यापार के मामले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है या कोई नई योजना और जानकारी मिल सकती है। निजी जीवन में लोग आपके पास बैठकर सहज महसूस करेंगे। समझदारी से निर्णय लेने से आप किसी भी कठिन परिस्थिति को आसानी से संभाल सकते हैं। 

मूलांक 6 
आज मूलांक 6 वाले लोगों के निजी संबंध मधुर बनेंगे और आपके मन में कई तरह की भावनाएं आ सकती हैं। किसी रिश्तेदार या प्रियजन से मिलने का अवसर भी आपको मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही मानसिक तनाव भी कम होगा। कला, सौंदर्य, सजावट या सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आज आप जो भी काम प्रेम और विश्वास के साथ करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

मूलांक 7
आज अंक 7 वाले लोग अपने जीवन में किसी विषय या किसी समस्या के बारे में गहराई से सोच सकते हैं। कोई पुरानी बात या अधूरी जिज्ञासा आपके मन में उठ सकती है, जिसके कारण आप हर समय विचारों में डूबे रहेंगे। ऐसे में आपको ध्यान, अध्ययन, मौन और संयम से लाभ मिल सकता है। इनकी मदद से मानसिक संतुलन बना रहेगा और तनाव कम होगा। आज आपको किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी भी मामले में खुद पर विश्वास रखें और दूसरों के बहकावे में आकर निर्णय न लें।

मूलांक 8
आज अंक 8 वाले लोगों को कार्यस्थल पर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा ध्यान देना होगा। लापरवाही बरतने से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कोई भी निर्णय लेने से पहले गंभीरता से सोचें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी भी तरह की जिम्मेदारी टालने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। इसके बजाय प्रयास करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और लंबे समय तक इसका लाभ मिल सकता है।

मूलांक 9
आज अंक 9 वाले लोगों का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको किसी काम में नेतृत्वकारी भूमिका निभानी पड़ सकती है। ऐसे में जिम्मेदारियों से बिल्कुल भी पीछे न हटें। साथ ही जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने की कोशिश न करें। अच्छे से सोच-समझकर और हर पक्ष से जानकारी जुटाने के बाद ही कोई कदम उठाएं। आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप हिम्मत और दृढ़ निश्चय के साथ उन्हें आसानी से सुलझा लेंगे।

Share this story

Tags