मूलांक 8 वालों पर शनि की विशेष कृपा व्यापार में मिलेगा बड़ा फायदा, 3 मिनट के लीक्ड वीडियो में देखे अन्य मूलांकों का भविष्य
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के जन्मांक के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से आप अपना जन्मांक जान सकते हैं, जो 1 से 9 तक होता है। आज 12 जुलाई, शनिवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। ऐसे में आज सभी जन्मांक वाले लोगों पर बृहस्पति का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शनिवार है, जिसका स्वामी ग्रह शनि है और शनि का अंक 8 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, आज जन्मांक 3 वाले लोग कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे और दिन को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। वहीं, जन्मांक 8 वाले लोग कठिन परिस्थितियों से आसानी से निकल जाएंगे और व्यापार में लाभ कमा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं 12 जुलाई के अंक ज्योतिष फल, जन्मांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा पूरा दिन।
मूलांक 1
आज जन्मांक 1 वालों का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप निर्णय लेने की क्षमता से भरपूर रहेंगे और आपमें आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। लेकिन कार्यस्थल पर आपको कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं, जिनमें आपकी निर्णायक भूमिका होगी। आज आपको दूसरों पर अपना प्रभाव दिखाने से बचना होगा। अहंकार से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। निजी रिश्तों पर ध्यान देने की ज़रूरत है, अन्यथा किसी ग़लतफ़हमी के कारण तनाव पैदा हो सकता है।
मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के मन में आज कई तरह की भावनाएँ उठ सकती हैं। आप दूसरों की बातों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इससे अपनों आपके और करीब आएंगे। घरेलू मामलों में ध्यान देना और सहयोग करना फ़ायदेमंद रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको फ़ैसले लेने में दुविधा का अनुभव हो सकता है। लेकिन अपनी समझदारी से आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। कला, संगीत, लेखन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के अंदर रचनात्मक ऊर्जा रहेगी।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वाले लोग अपने दिन को व्यवस्थित करने की कोशिश में लगे रह सकते हैं। शिक्षा, अध्यापन, प्रशासन या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम के मामले में संतुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी बातों को सभी गंभीरता से लेंगे और आपका उन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन आपको कुछ आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य के साथ स्थिति को संभालना ही बेहतर होगा।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वालों को कार्यस्थल पर पुराने अधूरे काम पूरे करने होंगे। व्यावसायिक निर्णयों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामलों में खुलकर अपनी बात कहें, अन्यथा किसी बात पर अनबन हो सकती है और इससे मतभेद बढ़ेंगे। आज कार्यस्थल पर व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना लाभदायक रहेगा। लेकिन संपत्ति संबंधी मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
मूलांक 5
आज मूलांक 4 वालों के बातचीत करने का तरीका और बुद्धिमत्ता कार्यस्थल पर लोगों को आकर्षित करेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई छोटी यात्रा सफल हो सकती है। जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स या नेटवर्किंग से जुड़े हैं, वे आज कुछ खास कर सकते हैं। लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा काम करने से बचें, वरना मानसिक थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में योजना बनाकर काम करना ज़्यादा फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार और प्रियजनों से बात करते समय स्पष्ट रहें।
मूलांक 6
आज अंक 4 वाले लोग परिवार, रिश्तों और घर की साज-सज्जा जैसे कामों में ज़्यादा व्यस्त रह सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएँगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आपको कोई फ़ायदेमंद सौदा मिल सकता है। यह फ़ायदा ख़ास तौर पर डिज़ाइन, फ़ैशन या किचन से जुड़े लोगों को मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में कुछ ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से पूरा कर लेंगे।
मूलांक 7
आज अंक 7 वाले लोग गहरी सोच में डूबे रह सकते हैं और अपने जीवन के बारे में गहराई से सोचेंगे। किसी रहस्यमय विषय में आपकी रुचि बढ़ सकती है। इससे आप अपनी आंतरिक जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास कर सकते हैं। तकनीकी और शोध आधारित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। लेकिन आज सामाजिक मेलजोल कम रहेगा और स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें। नींद की कमी के कारण तनाव बढ़ सकता है।
मूलांक 6
आज अंक 4 वाले लोग परिवार, रिश्तों और घर की साज-सज्जा जैसे कामों में ज़्यादा व्यस्त रह सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएँगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आपको कोई फ़ायदेमंद सौदा मिल सकता है। यह फ़ायदा ख़ास तौर पर डिज़ाइन, फ़ैशन या किचन से जुड़े लोगों को मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में कुछ ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से पूरा कर लेंगे।
मूलांक 7
आज अंक 7 वाले लोग गहरी सोच में डूबे रह सकते हैं और अपने जीवन के बारे में गहराई से सोचेंगे। किसी रहस्यमय विषय में आपकी रुचि बढ़ सकती है। इससे आप अपनी आंतरिक जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास कर सकते हैं। तकनीकी और शोध आधारित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। लेकिन आज सामाजिक मेलजोल कम रहेगा और स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें। नींद की कमी के कारण तनाव बढ़ सकता है।
अंक 8
आज अंक 8 वाले लोग कड़े अनुशासन और धैर्य के बल पर कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। कार्यस्थल पर काम का दबाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी ज़िम्मेदारियों को कुशलता से निभा पाएंगे। व्यापार के लिहाज़ से आपको किसी पुराने निवेश से मुनाफ़ा हो सकता है। प्रेम जीवन में आपको अपने साथी की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। एक-दूसरे से कोई भी बात छुपाने से रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वाले लोग उत्साह और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। कार्यस्थल पर हर चुनौती का सामना आप पूरी ऊर्जा के साथ करेंगे। किसी समाज सेवा, दान-पुण्य या संघर्ष में आपको निर्णायक भूमिका निभानी पड़ सकती है। ऐसे में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें और क्रोध व जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

