Samachar Nama
×

Numerology prediction यहां पढ़ें 14 सितंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आप किसी काम को लेकर आज जल्दबाजी न दिखाएं नहीं तो समस्या हो सकती है आर्थिक परेशानियों का समाधान होगा। मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है शुभ अंक 18, शुभ रंग लाल है। 

2. किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका आपको मिल सकता है दिन बढ़िया होने वाला है काम काज में तेजी बनी रहेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। शुभ अंक 44, शुभ रंग फिरोजी है। 

3. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे। शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी है। 

4. किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है धन की योजना में निवेश करें। दिन बढ़िया बना रहेगा। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है शुभ अंक 10, शुभ रंग सफेद है। 

5. माता पिता की सेहत को लेकर आज चिंता बनी रह सकती है आर्थिक परेशानियां भी देखने को मिलेगी। रिश्तेदारों से आज आप मुलाकात कर सकते हैं काम की अधिकता रहेगी। शुभ अंक 33, शुभ रंग क्रीम है। 

6. आज आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से बात होगी, जिससे अच्छा परिणाम मिल सकता है वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है शुभ अंक 17, शुभ रंग भूरा है। 

7. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में थोड़ा सा सहयोग करें। अगर कोई मामला कानूनी है तो उसमें विजय होगी। दिन ठीक ठाक बना रहेगा। रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी है। 

8. ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिल सकता है दिन बढ़िया बना रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। काम काज में तेजी आएगी। शुभ अंक 3, शुभ रंग ग्रे है। 

9. आज का दिन धन लाभ के लिहाज से अच्छा रहने वाला है आर्थिक परेशानियों में कमी आएंगी। भूमि और जमीन जायदाद के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। शुभ अंक 45, शुभ रंग हल्का पीला है। 

Share this story